92 लाख रुपये डकार कर बन गया साधु, 40 साल तक ढूंढती रही CBI, आखिरकार दौसा पुलिस ने दबोच लिया

Last Updated:September 28, 2026, 13:32 IST
Dausa Latest News : दौसा जिले की मानपुर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक ऐसे आरोपी को पकड़ा है जो करीब 40 साल से फरार चल रहा था. इस केस की जांच सीबीआई (CBI) कर रही है. CBI चार दशक से इसकी तलाश कर रही थी लेकिन वह उसकी आंखों में धूल झौंकता रहा. आरोपी बुद्धराम मीणा राजस्थान के करौली जिले का रहने वाला है. उस पर 92 लाख रुपये के गबन का आरोप है. गबन के समय वह भारतीय राज्य व्यापार निगम में मुख्य मार्केटिंग मैनेजर था. मानपुर पुलिस ने उसे सीबीआई के हवाले कर दिया है. आज से 40 साल पहले 92 लाख रुपये की अहमियत क्या थी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.आरोपी बुद्धराम मीणा राजस्थान के करौली जिले के बालघाट थाना इलाके का रहने वाला है.
दौसा. करीब 40 साल से सीबीआई की गिरफ्तारी से बच रहे 92 लाख रुपये के गबन के आरोपी को दौसा जिले के मानपुर थाना पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है. गबन के समय आरोपी भारतीय राज्य व्यापार निगम में मुख्य मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत था. गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने संत का वेश धारण कर लिया और पीले वस्त्र पहनकर दौसा-करौली जिले के आसपास के गांवों में घूमता रहा. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर निगरानी के बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और बाद में सीबीआई के सुपुर्द कर दिया.
मानपुर थानाधिकारी मांगीलाल मीणा ने बताया कि आरोपी बुद्धराम मीणा वर्ष 1986 में भारतीय राज्य व्यापार निगम में मुख्य मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत था. उसके खिलाफ करीब 92 लाख रुपये के गबन का मामला दर्ज हुआ था. मामले की जांच सीबीआई कर रही थी और आरोपी करीब 40 वर्षों से फरार चल रहा था. आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए समय-समय पर अपना हुलिया और वेश बदला. वह संत-महात्मा के रूप में पीले कपड़े पहनकर रहता था. वह करौली और दौसा जिले के सीमावर्ती इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर रहकर फरारी काट रहा था.
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी बुद्धराम मीणा को दबोचापुलिस के मुताबिक आरोपी लग्जरी वाहनों में भी घूमता था. इससे किसी को उसके पुराने मामले की भनक नहीं लगती थी. इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कड़ी कोठी और आसपास के गांवों में आता-जाता है. सूचना के बाद एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया. मुखबिर ने जब आरोपी के कड़ी कोठी से मानपुर की ओर आने की सूचना दी तो पुलिस टीम ने रास्ते में घेराबंदी कर दी.
करौली जिले के टोडाभीम इलाके का रहने वाला हैपुलिस ने साधु के वेश में आ रहे आरोपी को मानपुर के पास रोककर पूछताछ की. पहचान की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने बुद्धराम मीणा को गिरफ्तार कर लिया. करीब चार दशक से फरारी काट रहे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई कर उसे सीबीआई के सुपुर्द कर दिया गया. आरोपी बुद्धराम मीणा करौली जिले के टोडाभीम के बालघाट थाना इलाके के नांगल पहाड़ी गांव का रहने वाला है
About the Authorसंदीप राठौड़
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…
और पढ़ेंLocation :
Dausa,Dausa,Rajasthan
First Published :
September 28, 2026, 13:32 IST



