Rajasthan

Rajsamand News | Rajsamand News

Last Updated:September 28, 2026, 15:28 IST

Rajsamand News: राजसमंद में निकाय चुनाव के दौरान प्रदर्शन करने पर कुमावत समाज के 19 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. इसके विरोध में समाज ने 30 सितंबर तक मुकदमे वापस नहीं लेने पर बच्चों व पशुओं के साथ जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी है. समाज का आरोप है कि पुलिस दोहरी नीति अपना रही है. चुनाव में कांग्रेस ने भी एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया था, लेकिन उन पर आचार संहिता का केस दर्ज नहीं हुआ. वहीं अनंता हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा हाईवे जाम करने पर भी पुलिस ने सिर्फ समझाइश की. इससे समाज में भारी आक्रोश है.

ख़बरें फटाफट

Rajsamand News: राजसमंद में कुमावत समाज पर FIR, जेल भरो आंदोलन की चेतावनीZoomRajsamand News: राजसमंद में कुमावत समाज पर FIR, जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

Rajsamand: राजसमंद जिले में निकाय चुनाव 2026 के दौरान हुए धरना प्रदर्शन अब पुलिस कार्रवाई के बाद बड़ा तूल पकड़ चुके हैं. कुमावत समाज के 19 लोगों पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में राजनगर थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद समाज में भारी आक्रोश फैल गया है. आक्रोशित समाज ने जिला प्रशासन को खुली चेतावनी दी है कि यदि 30 सितंबर तक उनके खिलाफ दर्ज ये मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो वे अपने बच्चों और पशुधन के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अनिश्चितकालीन जेल भरो आंदोलन करेंगे. इस विवाद ने जिले में पुलिस की निष्पक्ष कार्यप्रणाली पर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि लोगों का स्पष्ट आरोप है कि अन्य बड़े मामलों में पुलिस ने जानबूझकर नरमी बरती है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निकाय चुनाव के दौरान कुमावत समाज के जीत कर आए पार्षदों का दो-तीन दिन तक उनके परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था. समाज ने भाजपा पर अपने पार्षदों की कथित बाड़ेबंदी का गंभीर आरोप लगाया था. इसके विरोध में समाज के लोग भारी संख्या में एकत्रित होकर एसपी दफ्तर पहुंचे और अपनी लिखित शिकायत दर्ज करवाई. समाज की यह भी प्रमुख मांग थी कि पहली बार उनके समाज से इतनी बड़ी संख्या में पार्षद जीतकर आए हैं, इसलिए राजसमंद नगर परिषद का नया सभापति कुमावत समाज से ही बनाया जाना चाहिए. इस दौरान लोगों ने एसपी दफ्तर के बाहर जमकर धरना प्रदर्शन किया, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी के खिलाफ खूब नारेबाजी की और सड़क पर ही बैठकर अपना रात्रि भोजन किया. प्रशासन ने इसी घटना के लगभग चार-पांच दिन बाद राजनगर थाने में 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. अब कुमावत समाज का कहना है कि यह केवल 19 लोगों पर नहीं, बल्कि पूरे समाज पर दर्ज किया गया मुकदमा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

कांग्रेस के धरने पर पुलिस की दोहरी नीति का आरोपकुमावत समाज ने पुलिस पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए पूछा है कि क्या आदर्श आचार संहिता के नियम सिर्फ उन्हीं के लिए बने हैं. समाज का कहना है कि चुनाव के दौरान ही कांग्रेस के लोगों ने भी राजसमंद एसपी कार्यालय के बाहर देर रात तक उग्र धरना प्रदर्शन किया था. कांग्रेस का आरोप था कि उनके एक उम्मीदवार के साथ कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है और पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है. कुमावत समाज का सीधा सवाल है कि उस वक्त एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने वालों पर आचार संहिता का नियम लागू क्यों नहीं हुआ. इस पूरे मामले में पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस वाले मामले में दोनों पक्षों की तरफ से क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की सघन जांच जारी है.

अनंता हॉस्पिटल के हाईवे जाम मामले पर भी उठे सवालइन चुनावी प्रदर्शनों के अलावा जिले में एक तीसरा मामला भी चर्चा का विषय बना हुआ है. दो दिन पूर्व देलवाड़ा थाना क्षेत्र में स्थित निजी अनंता हॉस्पिटल में एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. मरीज के परिजन उचित मुआवजे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे थे. लेकिन परिजनों को डराने और दबाव बनाने के लिए हॉस्पिटल प्रबंधन ने कथित तौर पर अपने स्टाफ और मेडिकल छात्रों को सड़क पर उतार दिया. इससे व्यस्त रहने वाला उदयपुर-जयपुर हाईवे कई घंटों तक पूरी तरह से जाम रहा. मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद इस जाम को खुलवाया. इस अत्यंत गंभीर मामले में पुलिस ने सिर्फ हॉस्पिटल प्रबंधन को अल्टीमेटम देकर छोड़ दिया. अब आम जनता और कुमावत समाज यह सवाल उठा रहा है कि हाईवे जाम जैसे गंभीर संज्ञेय अपराध पर क्या सिर्फ समझाइश ही काफी है. फिलहाल इन तीनों मामलों को लेकर राजसमंद पुलिस की कार्यप्रणाली आम चर्चा का केंद्र बन गई है और 30 सितंबर को होने वाले संभावित जेल भरो आंदोलन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Rajsamand,Rajsamand,Rajasthan

First Published :

September 28, 2026, 15:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj