Sports

IND vs WI: 35 की उम्र के बाद और खूंखार हुए विराट कोहली, 27 पारियों में ठोक डाले 1555 रन और सात वनडे शतक

होमखेलक्रिकेट

35 की उम्र के बाद और खूंखार हुए विराट कोहली, 27 पारियों में ठोक डाले 7 ODI शतक

Last Updated:September 29, 2026, 07:24 IST

Vitrat Kohli records: कई क्रिकेटर्स अपने करियर में 55 मैच नहीं खेल पाते, ऐसे में 55 वनडे शतक किसी सामान्य बल्लेबाज के बस की बात नहीं. वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसे कितने खिलाड़ी आए, जिनकी तुलना ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर से होती होगी. 37 की उम्र में भी विराट कोहली जिस बेताबी से रन बना रहे हैं, लगता है कि 2027 का वर्ल्ड कप जीतकर ही मानेंगे.35 की उम्र के बाद और खूंखार हुए विराट कोहली, 27 पारियों में ठोक डाले 7 ODI शतकZoomविराट कोहली का 35 की उम्र के बाद धमाकेदार प्रदर्शन

नई दिल्ली: चाहे क्रिकेट हो या फिर कोई दूसरा स्पोर्ट्स. उम्र बढ़ने के साथ खिलाड़ी के खेल में भी गिरावट आती है, लेकिन वो ‘महामानव’ ही होते होंगे, जो एज बढ़ने के साथ-साथ अपने रन और रिकॉर्ड्स भी बढ़ाते हैं. विराट कोहली उन्हीं में से एक हैं. 37 साल के हो चुके विराट कोहली अंग्रेजी कहावत एजिंग लाइक अ फाइन वाइन (Aging like a fine wine!!) को चरितार्थ कर रहे हैं.

35 साल के बाद विराट ने ठोके सात शतक37 साल के हो चुके इस दिग्गज बल्लेबाज के नाम दो दिन पहले ही 55वां वनडे शतक बनाया. सबसे तेज 15 हजार बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. जब ‘चीकू’ के रिकॉर्ड पर करीबी नजर डाली गई तो पता लगा कि 35 साल के होने के बाद तो वह और ‘खूंखार’ हो गए. रनों की भूख और तेज हो गई. वह गेंदबाजो पर अब पहले से ज्यादा कहर बनकर टूटते हैं. 35 साल के होने के बाद विराट कोहली ने जो 27 वनडे पारियां खेली हैं, उनमें 70.68 की अद्भुत औसत के साथ 1555 रन बनाए. 100.51 का जबरदस्त स्ट्राइक रेट रहा. सात-सात शतक बनाए और नौ अर्धशतक भी जड़े.

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ना कोई मामूली बात नहींवेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर की शाम विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर से तेज 15 हजार वनडे रन बना दिए. विराट ने सचिन से 74 कम पारियां ली. तेंदुलकर ने 15000 रन बनाने के लिए 17528 गेंदों का जबकि कोहली ने 15950 गेंदों का सामना किया. वनडे में कोहली के शतकों की संख्या 55 है और अभी इसमें और इजाफा होना है, जबकि तेंदुलकर के रनों की संख्या 18,426 है. कोहली के नाम 15080 रन हैं हालांकि जिस तरह वनडे मैच कम हो रहे हैं, विराट का सचिन को पछाड़ना लगभग असंभव है.

क्या सचिन से बड़े प्लेयर हैं विराट कोहली?तो क्या ये मान लिया जाए कि कोहली वनडे में तेंदुलकर से बड़े खिलाड़ी हैं. कुछ मामलों में इसका जवाब हां हो सकता है, लेकिन ऐसी तुलना कभी भी जायज नहीं ठहराई जा सकती है. दोनों ही अपने-अपने दौर के बेस्ट बल्लेबाज रहे हैं और इसलिए केवल रिकॉर्ड्स के आधार पर उनकी तुलना नहीं की जा सकती क्योंकि दोनों के सामने अलग-अलग चैलेंज थे.

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 29, 2026, 07:24 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj