Rajasthan

सुबह 7 बजे छाया रात जैसा अंधेरा, दौसा, करौली और हिंडौन सिटी में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड

Last Updated:October 16, 2026, 09:03 IST

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के दौसा, करौली और हिंडौन सिटी में शुक्रवार अलसुबह मौसम ने अचानक करवट ली. तेज आकाशीय गर्जना और घने काले बादलों के साथ हुई बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई और सर्दी की दस्तक से लोग गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर हो गए. हिंडौन में सुबह 7 बजे अंधेरा छाने से वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी. करौली में कटी बाजरे की फसल को नुकसान की आशंका है, जबकि दौसा में गेहूं, जौ व चने की बुवाई को फायदा होगा, हालांकि अत्यधिक नमी से सरसों की बुवाई में देरी हो सकती है.

ख़बरें फटाफट

दौसा, करौली व हिंडौन में झमाझम बारिश, बढ़ी ठंडZoomRajasthan Weather: सुबह 7 बजे हिंडौन में छाया रात जैसा अंधेरा, दौसा-करौली में झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड

Karauli: राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में शुक्रवार अलसुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. दौसा, करौली और हिंडौन सिटी सहित आसपास के क्षेत्रों में घने काले बादलों की गर्जना के साथ तेज और रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया. तड़के हुई इस बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को अचानक ठंडक का अहसास होने लगा है. मौसम वैज्ञानिकों और स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह झमाझम बारिश इस सीजन में गुलाबी सर्दी की औपचारिक एंट्री मानी जा रही है. अचानक बढ़ी ठंड के कारण लोग अलसुबह ही गर्म कपड़े निकालने और पहनने पर मजबूर हो गए हैं.

हिंडौन सिटी और इसके नजदीकी इलाकों में सुबह-सुबह मौसम का सबसे रौद्र और अनोखा रूप देखने को मिला. करीब 7 बजे आसमान में इतने घने और काले बादल छा गए कि पूरे शहर में रात जैसा अंधेरा छा गया. इस अचानक हुए अंधेरे के कारण सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को दिन के समय भी अपने वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी. तेज आकाशीय गर्जना और बिजली की कड़कड़ाहट के बीच रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे पूरे शहर का वातावरण सुहावना हो गया और दिन के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट महसूस की गई.

करौली में चिंता तो दौसा में किसानों के लिए मिश्रित राहतमौसम के इस अचानक बदलाव ने पूर्वी राजस्थान के किसानों के चेहरे पर मिले-जुले भाव ला दिए हैं. करौली जिला मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बारिश के कारण खेतों में कटाई के बाद पड़ी बाजरे की फसल के भीगने और खराब होने की आशंका बढ़ गई है, जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं. वहीं दूसरी ओर, दौसा जिले में इस बारिश से कृषि क्षेत्र को फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है.

गेहूं, जौ और चना बुवाई को रफ्तार, सरसों की बुवाई में हो सकती है देरीदौसा में हुई बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के कारण गेहूं, जौ और चने की आगामी फसलों की बुवाई समय पर हो सकेगी, जिससे किसानों को सिंचाई में राहत मिलेगी. हालांकि, अत्यधिक बारिश के चलते सरसों की बुवाई कर रहे किसानों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार सरसों की बुवाई के लिए मिट्टी में हल्की नमी की आवश्यकता होती है, जबकि अत्यधिक गीली मिट्टी में सरसों की बुवाई संभव नहीं हो पाती. इस स्थिति को देखते हुए किसान अब अपनी-अपनी फसलों की जरूरत और खेतों की स्थिति के अनुसार बुवाई की तैयारियों में जुट गए हैं.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Karauli,Karauli,Rajasthan

First Published :

October 16, 2026, 09:00 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj