Rajasthan

विधायक का WhatsApp अकाउंट ठगों के हाथों में, भांबू ने जारी की एडवाइजरी, बोले जवाब न दें, पैसे भी न भेजें

Last Updated:September 29, 2026, 18:17 IST

MRajendra Bhambu WhatsApp Hacked: झुंझुनूं साइबर ठगों के चपेट में आया झुंझुनूं के विधायक राजेंद्र भांबू के व्हाट्सअप को ठगों ने किया ‘हैक’ विधायक भांबू के नंबरों से व्हाट्स अप पर मैसेज कर मांगे पैसे विधायक भांबू के व्हाट्सअप अकाउंट से पहुंच रहे मैसेज भांबू ने जारी की एडवाइजरी, कहा— कोई जवाब ना दें, पैसे भी ना दें अकाउंट रिकवर करवाने की कोशिश की भी कही बात.

ख़बरें फटाफट

विधायक का WhatsApp अकाउंट ठगों के हाथों में, भांबू ने जारी की एडवाइजरीZoomझुंझुनूं के विधायक राजेंद्र भांबू के व्हाट्सअप को ठगों ने किया ‘हैक’

झुंझुनूं: झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू का WhatsApp अकाउंट साइबर ठगों के निशाने पर आ गया है. विधायक के WhatsApp अकाउंट से उनके संपर्क में मौजूद लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं और इन मैसेज के जरिए पैसों की मांग किए जाने की जानकारी सामने आई है. अकाउंट के साथ छेड़छाड़ की जानकारी सामने आने के बाद विधायक राजेंद्र भांबू ने खुद लोगों को सतर्क किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज, कॉल, OTP, लिंक या पैसों की मांग का जवाब नहीं दिया जाए.

विधायक की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि यदि उनके नंबर से किसी व्यक्ति को पैसे भेजने के लिए कहा जाता है, तो किसी भी स्थिति में पैसे ट्रांसफर नहीं करें. साथ ही संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या OTP साझा करने से भी बचने की अपील की गई है. विधायक राजेंद्र भांबू ने बताया कि वे अपना WhatsApp अकाउंट रिकवर करवाने की कोशिश कर रहे हैं. जब तक अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक उनके नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज को नजरअंदाज करने की अपील की गई है. उन्होंने अपने संपर्कों और आमजन से यह सूचना अपने परिचितों तक भी पहुंचाने की अपील की है, ताकि साइबर ठग विधायक के नाम और नंबर का इस्तेमाल कर किसी व्यक्ति से आर्थिक धोखाधड़ी नहीं कर सकें.

मैसेज अपने जानने वालों तक भी पहुंचा देंविधायक भांबू ने जो अपील की है, उसमें लिखा है कि ‘WhatsApp अकाउंट हैक हो गया है. अगर मेरे नंबर से कोई मैसेज, कॉल, OTP, लिंक या पैसे की मांग आए, तो कृपया उसका जवाब न दें’ और कोई भी पैसे ट्रांसफर न करें. मैं अपना अकाउंट रिकवर करने की कोशिश कर रहा हूं. तब तक मेरे नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज को नजरअंदाज करें. कृपया यह मैसेज अपने जानने वालों तक भी पहुंचा दें.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Jhunjhunu,Rajasthan

First Published :

September 29, 2026, 18:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj