Entertainment

‘मैं अपने पिता जैसा नहीं हूं’, महेश भट्ट के बेटे राहुल ने बयां किया दर्द, बोले- खुद उठानी पड़ी थी जिम्मेदारियां

Last Updated:September 29, 2026, 21:45 IST

महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. वह अक्सर अपने पिता के साथ रिश्ते को लेकर बात कर चुके हैं. अब फिर से उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर की हैं.हाल ही में हुई एक बातचीत में उन्होंने अपने बचपन के मुश्किल दिनों को याद किया और बताया कि माता-पिता के अलग होने के बाद उन्होंने काफी संघर्ष किया है. उस वक्त कई जिम्मेदारियां तो खुद संभालनी पड़ी थीं.

ख़बरें फटाफट

'मैं अपने पिता जैसा नहीं हूं', महेश भट्ट के बेटे राहुल ने बयां किया दर्दZoomपिता को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली. फिल्ममेकर महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट ने अपने पिता के साथ रिश्ते और बचपन के दिनों को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि माता-पिता के अलग होने के बाद उनका बचपन काफी मुश्किल दौर से गुजरा. राहुल के मुताबिक, उस समय जब उनके पिता घर पर नहीं होते थे, तो उन्हें कई जिम्मेदारियां तो खुद ही संभालनी पड़ती थीं.

राहुल भट्ट ने सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज से पर्दा हटाया. उन्होंने पिता महेश भट्ट के साथ अपने रिश्ते को ‘फ्रैक्चर्ड रिलेशनशिप’ का नाम दिया.उन्होंने कहा कि कई बार उनके साथ बचपन में ऐसा हुआ कि उन्हें खुद ही अपना पिता बनना पड़ा. साथ ही राहुल ने इस बात का भी खुलासा किया कि इन सबके बावजूद वह अपने पिता से प्यार और उनकी इज्जत करते हैं.

खुद उठानी पड़ती थी घर की जिम्मेदारियां

अपनी बातचीत में राहुल ने बताया कि कई बार ऐसा हुआ जब मुझे खुद अपना पिता बनना पड़ा. क्योंकि उन जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए उस वक्त मेरे पिता वहां मौजूद नहीं थे. उस वक्त उन्होंने हमसे बहुत दुरी बना ली थी. मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं और उनका सम्मान भी करता हूं. मैं अपने पिता जैसा नहीं हूं. हमारा रिश्ता काफी उलझा हुआ रहा है. हमारे घर का माहौल मेरेर पिता के अलग होने के बाद बहुत अच्छा नहीं था. अपनी मां किरण को परेशान देखकर वह टूट जाते थे. उस वक्त घर की सारी जिम्मेदारियां मेरी हो गई थीं.

पिता ही उठाते हैं घर का खर्च

अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि मेरी मां खुश नहीं रहती थीं. वह घर पर रहती थीं और माहौल में काफी नेगेटिव होता था.किसी की किसी में दिलचस्पी नहीं थी.साथ ही उन्होंने पिता को लेकर कहा कि उनके पिता आज भी उनकी मां की आर्थिक मदद करते हैं और जरूरत पड़ने पर परिवार के साथ भी खड़े होते हैं. वह एक अच्छे इंसान हैं. मैं उनका सम्मान करता हूं. वह मेरी मां का ख्याल रखते हैं और इसलिए मैं उनका सम्मान करता हूं. अब कुछ भी होता है तो वह मदद के लिए तैयार रहते हैं. मैं घर का कमाने वाला नहीं हूं, बल्कि मेरे पिता ही घर का सारा खर्च उठाते हैं.

बता दें कि महेश भट्ट ने भी एक इंटरव्यू में राहुल के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि एक मुश्किल घटना के दौरान पूरा परिवार एक साथ आया और इसी वजह से पिता और बेटे के बीच रिश्ते में धीरे-धीरे सुधार शुरू हुआ. दरअसल, राहुल भट्ट पर 2008 के मुंबई हमलों के आरोपी डेविड हेडली से दोस्ती के आरोप लगे थे. उस समय महेश भट्ट ने अपने बेटे का साथ दिया था. महेश के मुताबिक, इसी संकट के दौरान परिवार फिर से एक साथ आया.महेश ने बताया था कि राहुल को धीरे-धीरे यह एहसास हुआ कि जिस पिता को वह अपने बचपन में अपने साथ नहीं मानते थे, वह वास्तव में पूरी तरह उनसे दूर नहीं थे. इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को दोबारा बेहतर करने की कोशिश शुरू की.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 29, 2026, 21:45 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj