Entertainment

Hanuman Ansh Day 54: ‘हनुमान अंश’ पर बनी हुई है नीम करौली बाबा की कृपा, 8वां मंगलवार भी रहा मंगलमय

Last Updated:September 30, 2026, 07:40 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 54: पिछले डेढ़ महीने से बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ एक ही फिल्म का बोलबाला है और वो ‘हनुमान अंश’ है. फिल्म की रिलीज को काफी समय बीत चुका है लेकिन इसका खुमार कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बीच बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े सितारों से सजी और करोड़ों की लागत से बनी फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन इसे नीम करौली बाबा का चमत्कार कहें या कुछ और ये फिल्म टिक नहीं पाईं.

नई दिल्ली. 7 अगस्त को चुपचाप थिएटर्स में रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा करिश्मा किया कि डेढ़ महीने बाद भी इसका दबदबा कम नहीं हुआ. फिल्म की रिलीज को 8 मंगलवार बीत चुके हैं, लेकिन हर मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ पर हनुमान जी की कृपा बरस उठती है. 8वें मंगल को भी फिल्म ने लागत से ज्यादा कमाई की.

‘हनुमान अंश’ का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. फिल्म महज 2 करोड़ की लागत से बनी थी और अब इसने बॉक्स ऑफिस पर जो कमाई की है वो किसी चमत्कार से कम नहीं है. नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ने कांतारा, 3 इडियट्स जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड्स भी ध्वस्त कर दिए हैं.

ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘हनुमान अंश’ ने 8वें मंगलवार को भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की. फिल्म ने अपनी रिलीज के 54वें दिन भी देश भर में 4,411 शोज के साथ 3.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.

Add as Preferred Source on Google

मंगलवार की कमाई के बाद ‘हनुमान अंश’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर ली है. फिल्म की भारत में नेट कमाई 312.38 करोड़ रुपये है और ग्रॉस कलेक्शन 369.00 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. 54वें दिन विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी नीम करौली बाबा का चमत्कार देखने को मिला. ओवरसीज मार्केट में ‘हनुमान अंश’ ने 0.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 39.00 करोड़ रुपये हो गया है.

भारत में ताबड़तोड़ कमाई के साथ ‘हनुमान अंश’ का चमत्कार विदेशों में भी दिख रहा है. देश और विदेश में शानदार कमाई के बाद ‘हनुमान अंश’ के कलेक्शन का कुल आंकड़ा 400 करोड़ के पार पहुंच गया है. ”हनुमान अंश” के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 408.00 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है.

अब अगर ‘हनुमान अंश’ के शुरुआती बिजनेस की बात करें तो काफी समय तक फिल्म को लेकर कोई बज नहीं था. 2 करोड़ की लागत से बनी फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. बिना किसी बड़े बैनर के और बिना नामी स्टार के जब फिल्म सिनेमाघरों में आई तो इसने पहले दिन (7 अगस्त) को सिर्फ 10 लाख रुपये कमाए थे.

फिल्म ‘हनुमान अंश’ महज 3 थिएटर्स में रिलीज हुई थी. दूसरे दिन भी कमाई 20 लाख रुपये थी. फिर तीसरे तीन ये घटकर 10 लाख हो गई. पहले हफ्ते ‘हनुमान अंश’ ने ऐसे 10 और 20 लाख रुपये ही कमाए थे, लेकिन धीरे-धीरे फिल्म की कहानी का असर दिखा और अब 8वें मंगलवार को फिल्म ने 3 करोड़ का बिजनेस किया. कमाई का कुल आंकड़ा 400 करोड़ के पार पहुंच गया है. फिल्म का नाम हिंदी सिनेमा के हतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 30, 2026, 07:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj