National

सुल्तानपुर की अमहट-गभड़िया रोड बदहाल, गड्ढे और जलभराव से राहगीरों को हो रही परेशानी

Last Updated:September 30, 2026, 10:53 IST

सुल्तानपुर शहर को एनएच 731 से जोड़ने वाली अमहट-गभड़िया रोड इन दिनों बदहाल हो चुकी है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस सड़क से रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन गड्ढों और खराब सड़क के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की हालत में सुधार नहीं हुआ.

ख़बरें फटाफट

सुल्तानपुर: शहर को एनएच 731 से जोड़ने वाली अमहट-गभड़िया रोड इन दिनों बदहाल हो चुकी है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस सड़क से रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन गड्ढों और खराब सड़क के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की हालत में सुधार नहीं हुआ. आखिर सड़क की यह बदहाली क्यों है और लोगों को किन परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है.

बारिश में जलभराव से बढ़ जाती है परेशानी

स्थानीय राहगीर मोहम्मद यासीन ने लोकल 18 को बताया कि सड़क टूटने से आवागमन में काफी मुश्किल हो रही है. उन्होंने कहा कि यह मार्ग सुल्तानपुर मुख्यालय को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ता है और प्रतिदिन 20 हजार से अधिक लोगों का आवागमन रहता है. बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है. सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता. ऐसे में वाहन चालकों को काफी संभलकर निकलना पड़ता है. कई जगह सड़क पर जमा पानी और गड्ढों के कारण जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है.

रोजाना गुजरते हैं हजारों लोग

अमहट-गभड़िया रोड सुल्तानपुर शहर के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों में शामिल है. इस रास्ते से स्थानीय लोग, नौकरीपेशा लोग, छात्र, व्यापारी और अन्य वाहन चालक रोजाना गुजरते हैं. सड़क खराब होने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है. वाहन चालकों का कहना है कि गड्ढों से बचने के लिए उन्हें बार-बार सड़क की दिशा बदलनी पड़ती है. इससे सामने से आने वाले वाहनों के साथ टक्कर का खतरा भी बना रहता है. स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क की मरम्मत जल्द कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

शिकायतों के बाद भी नहीं बदली सड़क की तस्वीर

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ. लोगों का कहना है कि सिर्फ गड्ढों को भरने के बजाय सड़क की ठीक तरीके से मरम्मत जरूरी है, ताकि कुछ समय बाद फिर वही स्थिति न बने. अब लोगों की नजर जिम्मेदार विभाग और प्रशासन पर है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग की बदहाली कब दूर होगी. सड़क की हालत देखकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर हजारों लोगों के रोजाना गुजरने वाले इस रास्ते की मरम्मत कब होगी. वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का कहना है कि बारिश के बाद सड़कों के पैचिंग का काम चालू कर दिया जाएगा.

About the AuthorRajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ेंLocation :

Sultanpur,Uttar Pradesh

First Published :

September 30, 2026, 10:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj