Entertainment

आशा पारेख को बेटी बनाना चाहती थीं ये दिग्गज एक्ट्रेस, शम्मी कपूर के सामने जाहिर की थी इच्छा

Last Updated:October 01, 2026, 13:37 IST

फिल्मी दुनिया में कुछ रिश्ते खून के नहीं होते, लेकिन उनमें अपनापन बिल्कुल परिवार जैसा होता है. ऐसा ही एक रिश्ता उस वक्त बना, जब आशा पारेख नई एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में कदम ही रखा था. उसकी सादगी और मासूमियत एक दिग्गज अदाकारा को इतनी पसंद आई कि उन्होंने दिल की एक खास इच्छा जाहिर कर दी. हैरानी की बात ये थी कि उनकी इस बात का गवाह बड़े सुपरस्टार शम्मी कपूर भी थे.

ख़बरें फटाफट

आशा पारेख को बेटी बनाना चाहती थीं ये नामी एक्ट्रेस, जाहिर की थी इच्छाZoomआशा पारेख ने 60-70 के दशक में कई हिट फिल्में दी हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की दुनिया में कुछ रिश्ते ऐसे बनते हैं, जिनका जिक्र सालों बाद भी चेहरे पर मुस्कान ले आता है. कैमरे के सामने निभाए गए किरदार तो याद रहते ही हैं, लेकिन पर्दे के पीछे की दोस्ती और अपनापन कई बार उससे भी ज्यादा खास होता है. एक ऐसी ही कहानी उस दौर की है, जब इंडस्ट्री में आशा पारेख एक नई लड़की रूप में अपने कदम जमा रही थी. उसकी मासूमियत और अंदाज ने एक जानी-मानी अदाकारा का दिल जीत लिया था. बात इतनी आगे बढ़ी कि परिवार जैसा रिश्ता बनाने की चाहत तक सामने आ गई. दिलचस्प बात यह है कि इस खास किस्से के गवाह खुद उस दौर के मशहूर स्टार शम्मी कपूर भी थे.

दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख के फिल्मी करियर से जुड़े कई किस्से आज भी लोगों को उनकी तरफ खींचते हैं. तमाम किस्सों में एक किस्सा दिग्गज एक्ट्रेस गीता बाली से जुड़ा है.आशा पारेख ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘द हिट गर्ल’ में बताया कि गीता बाली उन्हें इतना पसंद करती थीं कि एक समय उन्होंने उन्हें गोद लेने की इच्छा तक जाहिर कर दी थी. यह बात उस दौर की है, जब वह इंडस्ट्री में नई थीं और शम्मी कपूर के साथ अपनी शुरुआती बड़ी फिल्मों में काम कर रही थीं.

आशा ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर फिल्म ‘मां’  में काम किया. 

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर किया काम

आशा पारेख जब पांचवीं क्लास में थी, तब उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. बिमल रॉय की फिल्म ‘मां’ में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था. हालांकि, उनका असली स्टारडम तब शुरू हुआ, जब साल 1959 में वह फिल्म ‘दिल देके देखो’ में शम्मी कपूर के साथ लीड रोल में नजर आईं. यह फिल्म उनके करियर के लिए बेहद खास साबित हुई और इसी दौरान उनका शम्मी कपूर के परिवार से भी एक खास रिश्ता बना.

गीता बाली करती थीं आशा से बेहद प्यार

‘दिल देके देखो’ की शूटिंग के दौरान आशा की मुलाकात शम्मी कपूर की पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस गीता बाली से हुई. आशा पारेख उस समय इंडस्ट्री में नई थीं जबकि गीता बाली पहले से ही अपनी पहचान बना चुकी थीं. आशा ने अपनी किताब में बताया कि गीता बाली उनके साथ बेहद प्यार से पेश आती थीं. ‘द हिट गर्ल’ में आशा पारेख ने बताया कि रानीखेत में ‘दिल देके देखो’ की शूटिंग के पहले दिन गीता बाली ने उनका मेकअप किया था. उस समय यह उनके लिए बड़ी बात थी. इंडस्ट्री में नई होने के कारण गीता बाली ने उन्हें शूटिंग के माहौल और काम करने के तरीके को समझने में मदद की. धीरे-धीरे दोनों के बीच एक प्यारा रिश्ता बन गया.

‘दिल देके देखो’ फिल्म के गानों और कहानी को खूब पसंद किया गया था.

आशा को गोद लेना चाहती थीं गीता बाली

रिश्ते में इतना अपनापन हो गया कि गीता बाली ने एक समय आशा को गोद लेने की इच्छा तक जता दी. उन्होंने शम्मी कपूर के सामने यह बात कही थी. यह किस्सा आशा पारेख की जिंदगी की सबसे दिलचस्प यादों में गिना जाता है. आशा पारेख ने अपनी बायोग्राफी में बताया कि वह शम्मी कपूर को ‘चाचा’ और गीता बाली को ‘चाची’ कहकर बुलाती थीं.

60-70 के दशक में दी कई हिट्स

आशा पारेख के करियर की बात करें तो ‘दिल देके देखो’ के बाद उनके पास फिल्मों की कमी नहीं रही. वह 1960 और 1970 के दशक की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हुईं. ‘जब प्यार किसी से होता है’, ‘फिर वही दिल लाया हूं’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘प्यार का मौसम’, ‘कटी पतंग’ और ‘कारवां’ जैसी फिल्मों ने उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई.

About the AuthorShikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

October 01, 2026, 13:37 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj