भीलवाड़ा में प्लांट में भीषण आग, 12 घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू, करोड़ों का जलकर राख

Last Updated:October 01, 2026, 15:11 IST
भीलवाड़ा जिले के रायला क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. सरेरी स्थित संगम इंडिया लिमिटेड यूनिट-2 के री-साइकिल प्लांट में देर रात आग के तांडव ने भयानक तबाही मचाई है. 12 घंटे से भी ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी आग की विकराल लपटों पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है. हादसे की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई. गनीमत यह रही कि आग भड़कते ही प्लांट में काम कर रहे सभी कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस हादसे में करोड़ों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है.
भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रायला क्षेत्र के सरेरी स्थित संगम इंडिया लिमिटेड यूनिट-2 के री-साइकिल प्लांट में देर रात भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि 12 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है. आग बुझाने के लिए अलग-अलग जगहों से 10 से 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं. दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. प्लांट में बने रूई के गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में मटेरियल जलकर खाक हो गया.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Bhilwara,Rajasthan
First Published :
October 01, 2026, 15:02 IST



