Rajasthan

Aaj Ka Tula Rashifal I अचानक मिल सकता है नया प्रोजेक्ट, तुला राशि वालों के लिए खास है 3 अक्टूबर

Last Updated:October 02, 2026, 16:05 IST

Aaj Ka Tula Rashifal 3 October 2026: तुला राशि वालों के लिए 3 अक्टूबर का दिन व्यापार, नौकरी और आर्थिक मामलों में सकारात्मक रह सकता है. पुराने संपर्कों और अधूरी योजनाओं से फायदा मिलने के संकेत हैं. ऑनलाइन बिजनेस और डिजिटल काम से जुड़े लोगों को नई डील या प्रोजेक्ट मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जानिए आज का राशिफल और शनि देव का विशेष उपाय.

आज का तुला राशिफल 3 अक्टूबर 2026 ( Aaj Ka Tula Rashifal).  तुला राशि वालों के लिए 3 अक्टूबर का दिन व्यापार और आर्थिक मामलों के लिहाज से सकारात्मक रह सकता है. आज आपको अपनी पुरानी योजनाओं और अधूरे कामों पर दोबारा ध्यान देने का मौका मिलेगा, जिन कार्यों में पहले उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिले थे, उनमें फिर से प्रयास करने पर सफलता की संभावना बन सकती है. लंबे समय से रुका हुआ कोई काम भी आज आगे बढ़ सकता है, कामकाज के दौरान आपकी सक्रियता, आत्मविश्वास और ऊर्जा बनी रहेगी.

अजमेर के ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, आज तुला राशि के जातकों के लिए पुरानी व्यवसायिक योजनाएं लाभ का कारण बन सकती हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को पुराने ग्राहकों, कारोबारी सहयोगियों या परिचितों से फायदा मिल सकता है. किसी पुराने संपर्क से दोबारा बातचीत शुरू होने पर नया अवसर सामने आ सकता है. जो लोग ऑनलाइन बिजनेस, डिजिटल काम, मार्केटिंग या सोशल मीडिया से जुड़े हैं, उनके लिए भी दिन महत्वपूर्ण रह सकता है. नई डील, प्रोजेक्ट या काम मिलने की संभावना बन रही है, किसी नए व्यक्ति से हुई मुलाकात या बातचीत आपके काम को आगे बढ़ाने में मदद कर सकती है.

समझौते और लेनदेन में रखें सावधानी

आर्थिक मामलों में दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है, लेकिन किसी भी तरह का समझौता या लेनदेन करते समय जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा. किसी डील पर सहमति देने से पहले उसकी सभी शर्तों और जरूरी दस्तावेजों को अच्छी तरह पढ़ लें. निवेश या बड़े आर्थिक फैसलों में भी पूरी जानकारी लेने के बाद ही कदम उठाना उचित रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है. कार्यस्थल पर आपकी ऊर्जा और उत्साह दिखाई देगा. वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है. किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को समय पर पूरा करने में सफलता मिल सकती है. आपकी सक्रिय कार्यशैली अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर सकती है.

आज का अचूक उपाय

शनिवार होने के कारण आज तुला राशि के जातक शनि देव की पूजा कर सकते हैं. शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, शनि देव की पूजा और मंत्र जाप से नकारात्मक प्रभावों को कम करने तथा कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने में सहायता मिल सकती है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

October 02, 2026, 16:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj