Health Tips : क्या आपको भी पेशाब में होती है जलन? ये पौधा दिलाएगा मुक्ति, सड़क किनारे मिल जाएगा

Last Updated:October 03, 2026, 05:45 IST
Gokhru Benefit : गोखरू का पौधा खेतों और सड़क किनारे आसानी से मिल जाता है. इसका इस्तेमाल पेशाब में जलन और पेशाब से जुड़ी दूसरी परेशानियों में भी होता है. आयुर्वेद में गुर्दे की पथरी से निजात के लिए भी इसके उपयोग का जिक्र मिलता है. लोकल 18 से गोंडा के वैद्य विष्णु दत्त प्रजापति बताते हैं कि आयुर्वेद में इसके अलग-अलग हिस्सों का उपयोग किया जाता है. गोखरू के पाउडर का सेवन 3 से 5 ग्राम की मात्रा में सुबह-शाम पानी या दूध के साथ किया जा सकता है. हालांकि, इसकी सही मात्रा व्यक्ति की उम्र और स्वास्थ्य के हिसाब से अलग हो सकती है
गोंडा. गोखरू एक ऐसा औषधीय पौधा है, जिसका इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में लंबे समय से किया जाता रहा है. खासतौर पर इसे पेशाब से जुड़ी परेशानियों और गुर्दे की पथरी जैसी समस्याओं में उपयोग किए जाने का जिक्र मिलता है. यह पौधा खेतों और आसपास के इलाकों में भी आसानी से देखा जा सकता है. लोकल 18 से गोंडा के वैद्य विष्णु दत्त प्रजापति बताते हैं कि गोखरू का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से मूत्र संबंधी परेशानियों में किया जाता है. आयुर्वेद में इसके अलग-अलग हिस्सों का उपयोग किया जाता है. इसका इस्तेमाल पेशाब में जलन और पेशाब से जुड़ी दूसरी परेशानियों में भी होता है.
इससे ज्यादा ठीक नहीं
वैद्य विष्णु दत्त प्रजापति के अनुसार, गोखरू का इस्तेमाल गुर्दे की पथरी से जुड़ी समस्या में भी किया जाता है. हालांकि, पथरी या गुर्दे से जुड़ी किसी भी समस्या में इसका सेवन डॉक्टर या योग्य वैद्य की सलाह के बाद ही करना चाहिए. केवल घरेलू उपचार के भरोसे इलाज करना उचित नहीं है. पारंपरिक रूप से गोखरू के पाउडर का सेवन 3 से 5 ग्राम की मात्रा में सुबह-शाम पानी या दूध के साथ किया जाता है. हालांकि, इसकी सही मात्रा व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य और बीमारी के अनुसार अलग हो सकती है, इसलिए विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है.
न करना ये गलती
वैद्य विष्णु दत्त प्रजापति बताते हैं कि गोखरू गोंडा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से मिल जाता है. यहां की जलवायु और प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण कई तरह के औषधीय पौधे पाए जाते हैं. हालांकि, किसी भी औषधीय पौधे का सेवन करने से पहले उसकी सही पहचान और उपयोग की जानकारी किसी योग्य विशेषज्ञ से लेना जरूरी है. खासकर गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी की दवा लेने वाले लोगों को बिना चिकित्सकीय सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए.
About the AuthorPriyanshu Gupta
प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ेंLocation :
Gonda,Uttar Pradesh
First Published :
October 03, 2026, 05:45 IST



