Rajasthan

टीनशेड से लटका मिला युवक का शव, घंटे बाद भी नहीं हटाया, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप

Last Updated:October 03, 2026, 13:20 IST

अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र स्थित गुड़ा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान गांव के ही निवासी धारा सिंह रावत के रूप में हुई है. घटना की गंभीरता को देखते हुए गेगल थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं. पुलिस टीमों ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.टीनशेड से लटका मिला युवक का शव, घंटे बाद भी नहीं हटाया, पुलिस पर आरोपZoom

अजमेर. राजस्थान में अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र के गुड़ा गांव में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान गांव के ही रहने वाले धारा सिंह रावत के रूप में हुई है. शव संदिग्ध हालत में मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही गेगल थाना पुलिस और ग्रामीण सीओ सत्येंद्र नेगी मौके पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है. टीम घटनास्थल से सबूत जुटा रही है.

परिजनों का आरोप है कि कुछ महीने पहले धारा सिंह के घर में चोरी हुई थी. पुलिस ने चोरी के आरोपियों को पकड़ लिया था, लेकिन उनके मुताबिक चोरी हुआ पूरा सामान बरामद नहीं किया गया.

रात में हुआ था परिवार से विवाद

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात चोरी के आरोपियों ने परिवार के साथ झगड़ा किया था. इसके बाद सुबह धारा सिंह का शव फंदे पर लटका मिला. घटना के बाद परिवार ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए. परिजनों ने आरोप लगाया कि चोरी के मामले में पुलिस की आरोपियों के साथ मिलीभगत रही है. उन्होंने पूरे मामले की गहराई से जांच करने और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है. हालांकि, अभी तक हत्या की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

वहीं, मौके पर मौजूद ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया जा रहा है. ग्रामीण सीओ सत्येंद्र नेगी ने उचित जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. पुलिस के अनुसार, युवक ने लोहे के टीनशेड के नीचे लगी एंगल से रस्सी बांधकर फांसी लगाई. घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल टीम और जिला स्पेशल टीम मौके पर पहुंची. दोनों टीमों ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी सबूत जुटाए और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की जांच जारी है.

Location :

Alwar,Rajasthan

First Published :

October 03, 2026, 13:15 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj