‘नई नवेली’ से पहले देखिए 5 थ्रिलर-हॉरर फिल्में, हीरोइन के खौफ से कांप उठी थी ऑडियंस, एक्ट्रेस की हुई थी खूब वाहवाही

Last Updated:October 04, 2026, 11:49 IST
यामी गौतम इन दिनों अपनी फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर चर्चा में हैं. ये एक सुपरनेचुरल फिल्म है जिसमें यामी मेरठ की रहने वाली एक बहू के रोल में दिखेंगी. वो एक ऐसी बहू का किरदार अदा करेंगी जिसके पास विशेष शक्तियां रहती हैं. लेकिन यामी की ‘नई नवेली’ की रिलीज के पहले आपको बॉलीवुड की बेहतरीन हॉरर फिल्मों के बारे में बताते हैं.
नई दिल्ली. हॉरर फिल्मों में अब तक महिलाओं को अक्सर चुड़ैल, भूत या किसी आत्मा के किरदार के रूप में दिखाया जाता रहा है. इनका मकसद आमतौर पर दर्शकों को डराना होता था. हालांकि, हिंदी सिनेमा में समय के साथ यह सोच बदली है. अब फिल्मों में सुपरनैचुरल महिला किरदारों की अपनी कहानी, भावनाएं और मकसद भी देखने को मिलते हैं.
इन दिनों हर तरफ यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म ‘नई नवेली’ की चर्चा है. ‘नई नवेली’ की कहानी मेरठ के एक आम परिवार के इर्द-गिर्द बुनी गई है. यामी परिवार में शादी करके आती हैं और धीरे-धीरे उसकी शक्तियां परिवार के सामने नजर आने वाली हैं. फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है.
श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री’ ने हॉरर फिल्मों में महिला भूतों को देखने का नजरिया बदलने की कोशिश की. चंदेरी नाम के काल्पनिक गांव में सेट इस हॉरर-कॉमेडी की कहानी एक ऐसी रहस्यमयी आत्मा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हर साल एक खास त्योहार के दौरान आती है और पुरुषों को उठा ले जाती है.
Add as Preferred Source on Google
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री’ में शुरुआत में पूरा गांव ‘स्त्री’ के नाम से खौफ खाता है, लेकिन कहानी आगे बढ़ने पर उसके किरदार की कई परतें सामने आती हैं. हॉरर- थ्रिलर ‘स्त्री’ में श्रद्धा कपूर फिल्म की सबसे बड़ी हीरोइन के तौर पर सामने आती हैं जो पूरे गांव के पुरुषों को बचाती है.
अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ ने हॉरर को एक अलग और गंभीर अंदाज में पेश किया. फिल्म में अनुष्का ने रुखसाना का किरदार निभाया, जिसका संबंध पौराणिक इफरीत से जुड़ी अलौकिक दुनिया से है. रुखसाना को शुरुआत में रहस्यमयी और डरावने किरदार के रूप में देखा जाता है, लेकिन धीरे-धीरे उसकी जिंदगी की तकलीफें सामने आती हैं. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा का सबसे डरावना रूप दिखा था.
साल 2020 में ‘बुलबुल’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. फिल्म ‘बुलबुल’ अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट्स के बैनर तले बनी थी. इस फिल्म में तृप्ति डिमरी ने लीड रोल अदा किया था जिसका नाम बुलबुल था. तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘बुलबुल’ महिला सशक्तीकरण और अलौकिक लोककथाओं को एक साथ जोड़ती है.
बंगाल की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में बुलबुल के बचपन, शादी और जिंदगी में आए दर्दनाक बदलावों को दिखाया गया है. समय के साथ वह एक रहस्यमयी शक्ति में बदल जाती है, जो महिलाओं के खिलाफ हिंसा करने वालों को सजा देती है. फिल्म में चुड़ैल की पारंपरिक छवि को एक नया अर्थ दिया गया है. यहां एक महिला का अलौकिक रूप डर पैदा करने के बजाय अन्याय के खिलाफ खड़े होने और अपनी शक्ति वापस पाने का प्रतीक बन जाता है.
जाह्नवी कपूर की ‘रूही’ ने हॉरर और कॉमेडी का मेल पेश किया. फिल्म में उनका किरदार एक अलौकिक सत्ता ‘मुड़ियापैरी’ के कब्जे में आ जाता है. लोककथाओं से जुड़ी इस चुड़ैल की पहचान उसके पीछे की ओर मुड़े पैरों से होती है.
साल 2024 में आई स्त्री 2, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर थ्रिलर फिल्म की सीक्वल थी. इसमें कहानी को आगे बढ़ाया गया था. श्रद्धा कपूर ने फिर एक बार कहानी को आगे बढ़ाते हुए लीड रोल निभाया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
October 04, 2026, 11:49 IST



