Rajasthan

Horse Riding Camp in Jodhpur: जोधपुर में घोड़ों की टापों से गूंजा पोलो मैदान, शुरू हुआ 30 दिवसीय हॉर्स राइडिंग कैंप

Last Updated:October 04, 2026, 13:35 IST

Horse Riding Camp in Jodhpur: जोधपुर के पाबूपुरा स्थित महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउंडेशन पोलो मैदान में 30 दिवसीय हॉर्स राइडिंग कैंप शुरू हुआ है. कैंप में युवाओं को घुड़सवारी के साथ शो जंपिंग, ड्रेसाज, टेंट पेगिंग, एंड्योरेंस और पोलो जैसी इक्वेस्टेरियन गतिविधियों की ट्रेनिंग दी जाएगी.

जोधपुर के पाबूपुरा स्थित महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउंडेशन पोलो मैदान में शुक्रवार से 30 दिवसीय हॉर्स राइडिंग कैंप की शुरुआत हुई.जोधपुर पोलो एवं इक्वेस्टेरियन इंस्टीट्यूट और कोरटा स्टड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कैंप 30 अक्टूबर तक चलेगा. कैंप की शुरुआत के साथ ही मैदान में घोड़ों की टापों और सवारों की गतिविधियों से माहौल खास नजर आया। घुड़सवारी में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए यह कैंप खास अवसर लेकर आया है.

कैंप का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की घुड़सवारी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है.प्रशिक्षण के दौरान हॉर्स राइडिंग के साथ शो जंपिंग, ड्रेसाज, टेंट पेगिंग, एंड्योरेंस और पोलो जैसी इक्वेस्टेरियन गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। आयोजकों का कहना है कि कैंप के माध्यम से युवाओं में घुड़सवारी और इससे जुड़े खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. अलग-अलग वर्गों के प्रतिभागियों को खेल की बारीकियों से परिचित कराया जाएगा.

30 दिवसीय हॉर्स राइडिंग कैंप में प्रतिदिन दो बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा. सुबह का बैच 7 बजे से 8:30 बजे तक और शाम का बैच 5:30 बजे से 7:30 बजे तक रहेगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को घुड़सवारी की तकनीक, संतुलन और विभिन्न इक्वेस्टेरियन खेलों से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी. कैंप में अंतरराष्ट्रीय सीनियर कोच सिद्धार्थ सिंह कोरटा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे.

Add as Preferred Source on Google

जोधपुर पोलो एवं इक्वेस्टेरियन इंस्टीट्यूट की ओर से इस तरह का कैंप पहली बार आयोजित किया जा रहा है. मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि कैंप के जरिए युवाओं को घुड़सवारी के क्षेत्र में बेहतर अवसर और प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है. उनका उद्देश्य शहर और आसपास के युवाओं को इक्वेस्टेरियन खेलों से जोड़ना है. कैंप में शुरुआती स्तर से लेकर विभिन्न खेलों की जानकारी और अभ्यास कराया जाएगा.

हॉर्स राइडिंग कैंप में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके लिए अंतरराष्ट्रीय सीनियर कोच सिद्धार्थ सिंह कोरटा के मोबाइल नंबर 9928350940 और राघवेंद्र सिंह इन्द्रोका के मोबाइल नंबर 8003149868 पर WhatsApp के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। कैंप का आयोजन महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउंडेशन पोलो मैदान, महाराजा उम्मेद सिंहजी एयरपोर्ट रोड, पाबूपुरा, जोधपुर में हो रहा है। कैंप 30 अक्टूबर तक जारी रहेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

October 04, 2026, 13:35 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj