1987 का पाकिस्तानी गाना, जिसे बॉलीवुड ने बार-बार किया रीक्रिएट, संजय दत्त ने 2 बार किया कॉपी! खूब मचाया भौकाल

Last Updated:October 04, 2026, 17:52 IST
वैसे तो बॉलीवुड में कई गाने कई बार रीक्रिएट किए. ऐसे ही धुरंधर में संजय दत्त की एंट्री पर बजने वाले सॉन्ग की भी अपनी ही कहानी है जिसके ऑरिजनल सिंगर पाकिस्तान से हैं. चलिए बताते हैं इस गाने के बारे में.
कुछ गाने ऐसे होते हैं जो कई बार रीक्रिएट किए जाते हैं. कभी देसी अंदाज में तो कभी समय के साथ बदले अंदाज में. ऐसे ही एक पाकिस्तानी गाना है जिसे बॉलीवुड में कई दफा रिक्रिएट किया गया. एक बार तो अभी हाल में ही धुरंधर में संजय दत्त की एंट्री पर भी. जिसे सुनते ही थिएटर्स में दबाकर लोगों ने तालिया ठोकी थी. तो चलिए इस ऑरिजनल गाने से लेकर अब तक कितनी बार रिक्रिएट किया गया, सब बताते हैं.
हवा हवा गाना सबसे पहले पाकिस्तानी पॉप सिंगर हसन जहांगीर ने गाया था. ये एक उर्दू गाना था. इस गाने की धुन 1970 के दशक के मशहूर फारसी गाने ‘हावर हावर’ (Havar Havar) पर आधारित है, जिसे कोरोश यघमई ने गाया था.
हवा हवा गाने के लिरिक्स की बात करें तो ‘हवा हवा ऐ हवा, खुशबू लुटा दे’ बोल से होती है. इसका मतलब है कि ऐ हवा, अपनी खुशबू चारों ओर बिखेर दे. इस गाने की धुन और लिरिक्स दोनों ही खूब पॉपुलर हुए और जब जब ये गाना बना लोगों ने भर-भरकर प्यार दिया.
Add as Preferred Source on Google
पाकिस्तानी पॉप सिंगर जहांगीर के मुताबिक, इस गाने की धुन बेहद आकर्षक है. यही वजह है कि यह अलग-अलग कल्चर और संगीत परंपराओं से जुड़े लोगों को दिलों में उतर जाती है. शुरुआत में इसे फारसी रूप में बनाया गया था, तब भी जिन लोगों को ये भाषा समझ नहीं आती थी उन्हें भी इसकी बीट्स और लय ने मोह लिया था.
फारसी से उर्दू और पूरे साउथ एशिया में इस गाने की धूम देखने को मिली. खासतौर पर इंडिया, पाकिस्तान और बांग्लादेश में. जहांगीर की एलब्म भारत में भी आई, जिसे लगातार रेडियो पर खूब सुना गया. इसके बाद इसे बॉलीवुड में भी कई बार रीक्रिएट किया गया.
कभी सेम लिरिक्स सुनाई दिए तो कभी सेम म्यूजिक. जहांगीर के गाने के वर्जन का इस्तेमाल साल 1994 में आई फिल्म इंसाफ अपने लहू से में सुनाई दिए. संजय दत्त की फिल्म में हवा हवा नाम से गाना सुनाई दिया जिसे हसन जहांगीर ने ही गाया.
‘हवा हवा’ गाने की धुन का इस्तेमाल 1989 में आई गोविंदा की फिल्म ‘बिल्लू बादशाह’ में भी सुनने को मिली. इसके गाने ‘जवां जवां इश्क जवां’ में अनौपचारिक रूप से इसका इस्तेमाल किया गया जिसे खुद खुद गोविंदा ने गाया था.
फिल्म ‘आग का गोला’ (1989) का गाना ‘आया आया प्यार आया’ भी ‘हवा हवा’ की धुन पर आधारित था. जिसे बप्पी लहरी ने बनाया था. इस गाने में अर्चना पूरन सिंह, सनी देओल और प्रेम चोपड़ा नजर आए थे. साल 2012 में भी ‘हवा हवा’ का रीमेक फिल्म ‘चालीस चौरासी’ में देखने को मिला.
हवा हवा गाने से मोहित होकर 2017 में अजय देवगन की फिल्म ‘मुबारकां’ में भी इसका नया अंदाज देखने को मिला. यहां ‘हवा हवा’ का नया वर्जन प्रमोशनल सिंगल के तौर पर रिलीज किया. इसमें पुराने गाने की ‘हवा हवा’ हुकलाइन बरकरार रखी गई, जबकि बाकी बोल बदल दिए गए. ‘मुबारकां’ के हवा हवा गाने को मीका सिंह ने गाया था तो अर्जुन कपूर और इलियाना डिक्रूज पर फिल्माया गया था.
सोचिए इतने सालों से कई बार रीक्रिएट होने के बाद 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ में भी इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. संजय दत्त पर दूसरी बार फिर से ये गाना सुनाई सुनने को मिला. जब धुरंधर में ‘एसपी चौधरी असलम खान’ के रूप में संजय दत्त की एंट्री होती है तो ‘हवा हवा’ गाना बजाता है जिसे लोगों ने खूब एन्जॉय किया था. पाकिस्तानी सिंगर ने दावा करते हुए कहा था, ‘धुरंधर के मेकर्स ने मुझे 50,000 डॉलर दिए. पैसे भी गिए और परमिशन भी ली.’
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
October 04, 2026, 17:52 IST



