Rajasthan

जमीन विवाद में फायरिंग से मचा हड़कंप, मनोहरपुर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, हथियार और बाइक भी जब्त

Last Updated:October 04, 2026, 18:36 IST

Jaipur Land Dispute Firing: मनोहरपुर थाना क्षेत्र में जमीन पर कब्जे को लेकर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया. पुलिस ने भाई राज गैंग से जुड़े दो आरोपियों ललित और महेंद्र को गिरफ्तार किया है. दोनों चक मनोहरपुर के निवासी बताए गए हैं. पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए, जबकि वारदात में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की गई.

ख़बरें फटाफट

जमीन विवाद में फायरिंग से मचा हड़कंप, मनोहरपुर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचाZoomजमीन विवाद में फायरिंग से मचा हड़कंप, मनोहरपुर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

मनोहरपुर (जयपुर ग्रामीण)। मनोहरपुर थाना क्षेत्र में जमीन पर कब्जे की नीयत से काश्तकारों को डराने-धमकाने और फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने घटना का 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाई राज गैंग से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी ललित कुमार वर्मा उर्फ राणा व महेंद्र कुमार यादव उर्फ काना चक मनोहरपुर के रहने वाले है.

आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी फायरिंग, रंगदारी और हत्या के प्रयास जैसे मामले दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक 3 अक्टूबर की रात करीब 1:45 बजे नवलपुरा स्थित जमीन पर काश्त और देखरेख का काम करने वाले अभिषेक बोहरा ने शिकायत दी थी कि मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति जमीन पर पहुंचे. आरोप है कि बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए पत्थर फेंके और दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग की. इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की. साथ ही पूर्व में फायरिंग और रंगदारी के मामलों में चालानशुदा अपराधियों की जानकारी जुटाई गई. जांच में भाई राज गैंग से जुड़े बदमाशों की भूमिका सामने आई. पुलिस ने चक मनोहरपुर निवासी ललित कुमार वर्मा उर्फ राणा और महेन्द्र कुमार यादव उर्फ काना को गिरफ्तार किया. इनके कब्जे से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई.

डराने-धमकाने और जान से मारने की धमकीप्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि संबंधित जमीन पर बने एक कमरे पर विक्रम योगी द्वारा कथित रूप से कब्जा किया गया था. पुलिस के अनुसार काश्तकारों को डराने-धमकाने और जान से मारने की धमकी देने के लिए आरोपियों को सुपारी दिए जाने की बात सामने आई है. पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों और अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है. एएसपी लाखन सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में जमीन विवाद, सुपारी देने वाले व्यक्ति और गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में अहम जानकारी सामने आने की संभावना है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 04, 2026, 18:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj