Tech

भारत में अब लोकल सर्वर से चलेगा Claude AI! Anthropic ने शुरू की Local Inference सुविधा

Anthropic ने भारत में अपने AI मॉडल Claude के लिए इन-कंट्री इंफरेंस सुविधा शुरू कर दी है. कंपनी के मुताबिक अब भारत में मौजूद संगठनों के Claude रिक्वेस्ट को भारत के लोकल एंडपॉइंट के जरिए प्रोसेस किया जा सकेगा. यह सुविधा खास तौर पर उन कंपनियों और संस्थानों के लिए अहम है, जिन्हें डेटा रेजिडेंसी और डेटा सोवरेनिटी से जुड़े नियमों का पालन करना पड़ता है.

कंपनी ने 5 अक्टूबर को बताया कि Claude Opus 5, Sonnet 5 और Haiku 4.5 समेत उसके मॉडल अब भारत में लोकल इंफरेंस के साथ उपलब्ध हैं. इस सुविधा का शुरुआती ऐलान अगस्त में किया गया था. इसे Amazon Web Services (AWS) के Amazon Bedrock प्लेटफॉर्म के जरिए इस्तेमाल किया जा सकेगा.

रेगुलेटेड कंपनियों के लिए क्यों अहम?

Anthropic के मुताबिक भारत में कई वित्तीय संस्थान, सरकारी संगठन और बड़े एंटरप्राइज ऐसे हैं, जहां AI इस्तेमाल करने से पहले डेटा को देश की सीमा के अंदर रखने की जरूरत होती है. लोकल इंफरेंस से इन संगठनों को Claude के जरिए संवेदनशील वर्कलोड प्रोसेस करने में मदद मिल सकती है.

Anthropic India की मैनेजिंग डायरेक्टर Irina Ghose ने कहा कि रेगुलेटेड सेक्टर के ग्राहक अपने महत्वपूर्ण कामों में Claude का इस्तेमाल करना चाहते हैं और अब उनके रिक्वेस्ट देश के अंदर प्रोसेस किए जा सकेंगे. Amazon Bedrock के जरिए Claude डिप्लॉयमेंट में ऑडिट ट्रेल और एक्सेस कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो एंटरप्राइज के रिस्क और कंप्लायंस टीमों के लिए जरूरी हैं.

CRED ने किया टेस्ट

कंपनी के अनुसार CRED समेत शुरुआती ग्राहकों ने प्राइवेट प्रीव्यू के दौरान भारत में लोकल Claude इंफरेंस को टेस्ट किया. कुछ ग्राहकों ने बेहतर लेटेंसी, परफॉर्मेंस और रिजिलिएंस को इसका फायदा बताया, जबकि कुछ ने डेटा को भारत में ही रखने से मिलने वाले रेगुलेटरी फायदे पर जोर दिया.

TCS और Mahindra Group ने भी डेटा रेजिडेंसी और गवर्नेंस की जरूरतों के संदर्भ में इस सुविधा को महत्वपूर्ण बताया है.

भारत में बढ़ रहा Claude का इस्तेमाल

भारत Anthropic के लिए तेजी से बढ़ते बाजारों में शामिल है. कंपनी ने फरवरी 2026 में बेंगलुरु में अपना पहला भारत ऑफिस खोला था. इसके बाद से कंपनी ने देश में अपनी टीम का विस्तार किया है.

Anthropic के मुताबिक Kotak Bank, Axis Bank, IndusInd Bank और NPCI Claude का इस्तेमाल इंजीनियरिंग और कर्मचारी उत्पादकता जैसे कामों के लिए कर रहे हैं. TCS, Infosys, Cognizant, LTIMindtree और LTTS भी अपने क्लाइंट डिलीवरी वर्क में Claude को शामिल कर रहे हैं.

इसके अलावा CRED, Razorpay, Swiggy, Zomato, InVideo और Freshworks जैसे डिजिटल बिजनेस भी Claude को अपने प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग वर्कफ्लो में इस्तेमाल कर रहे हैं. कंपनी का कहना है कि भारत में Claude की बढ़ती मांग को देखते हुए लोकल इंफरेंस उसकी एंटरप्राइज रणनीति का अहम हिस्सा है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj