DDLJ के पोस्टर पर बहन ने चिपकाई थी रणवीर सिंह की तस्वीर, सच हुआ मैनिफेस्टेशन, बन गए बॉलीवुड के सुपरस्टार

Last Updated:October 05, 2026, 16:17 IST
बॉलीवुड के वर्सेटाइल सुपरस्टार रणवीर सिंह से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सामने आया है, जो किसी फिल्मी चमत्कार से कम नहीं लगता. उनके 23वें जन्मदिन पर बहन ने आइकॉनिक फिल्में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘धूम’ के पोस्टर्स से हीरो का चेहरा हटाकर रणवीर सिंह की तस्वीर चिपका दी थी. बहन का यह मैनिफेस्टेशन सच साबित हुआ. रणवीर सिंह ने यशराज फिल्म्स से ही अपना धमाकेदार डेब्यू किया और फिर वह कुछ सालों के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए.
ख़बरें फटाफट
रणवीर सिंह को बर्थडे पर मिला था बहन से मिला था तोहफा. (फोटो: Instagram@ranveersingh)
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह से जुड़ा एक ऐसा दिलचस्प किस्सा है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगता. जब वह सुपरस्टार नहीं बने थे, तब उनके 23वें जन्मदिन पर उनकी बहन ने उन्हें एक ऐसा अनोखा गिफ्ट दिया था, जो आगे चलकर बिल्कुल सच साबित हुआ. बहन ने एडिट करके ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के पोस्टर्स में शाहरुख खान की जगह रणवीर का चेहरा लगा दिया था. उन्होंने ‘धूम’ फिल्म के पोस्टर के साथ ऐसा ही कुछ किया था.
सिमी गरेवाल के शो ‘रैंडेवू विद सिमी गरेवाल’ में इस वाकये को याद करते हुए रणवीर ने बताया था कि उनकी बहन उन दिनों पॉजिटिव थिंकिंग के कॉन्सेप्ट से काफी प्रभावित थीं. इसीलिए उन्होंने रणवीर के बॉलीवुड स्टार बनने से सालों पहले ही उन्हें बड़े पर्दे का हीरो मानकर वे पोस्टर्स तैयार किए थे और किस्मत देखिए, वही सपना आगे चलकर हकीकत में बदल हो गया.
रणवीर सिंह को बर्थडे पर बहन से मिला खास तोहफा
रणवीर सिंह ने बताया, ‘मेरे 23वें जन्मदिन पर मेरी बहन ने केक पर मोमबत्तियां लगाने के बजाय मेरी कुछ छोटी-छोटी तस्वीरें लगाई थीं. उसने ‘द सीक्रेट’ और ‘द पावर ऑफ पॉजिटिव थिंकिंग’ जैसी किताबें पढ़ी थीं, इसलिए उसने यशराज फिल्म्स के पोस्टर्स से शाहरुख सर का चेहरा हटाकर मेरा चेहरा मॉर्फ कर दिया था. उसने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘धूम’ के पोस्टर्स में मुझे हीरो बना दिया था. मैंने केक से वो तस्वीरें निकालीं और अपने कमरे की दीवार पर पिन कर लीं.और देखिए, कुछ ही सालों में वो सपना सच साबित हो गया. इसका पूरा क्रेडिट मेरी बहन को जाता है.’
रणवीर सिंह ने अपने रूम में लगाई थी तस्वीरें
कमाल की बात है कि रणवीर सिंह ने साल 2010 में यशराज फिल्म्स की ही ‘बैंड बाजा बारात’ से अनुष्का शर्मा के साथ अपना धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू किया. आज रणवीर बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शुमार हैं. उनकी ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए भारत में करीब 895.96 करोड़ और दुनियाभर में 1,354.84 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.
दूसरी बार पिता बने रणवीर सिंह
इन दिनों रणवीर अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ की तैयारियों में जुटे हैं, जिसमें उनके साथ कल्याणी प्रियदर्शन लीड रोल में नजर आएंगी. पर्सनल लाइफ की बात करें तो रणवीर और दीपिका पादुकोण के घर हाल ही में दूसरी बार किलकारियां गूंजी हैं. 19 सितंबर 2026 को दीपिका ने एक नन्हीं परी को जन्म दिया. कपल ने क्यूट पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘वेलकम बेबी गर्ल…दुआ, दीपिका, रणवीर’. कपल की पहली बेटी दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था.
About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
October 05, 2026, 16:16 IST



