‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट के बाहर लगी आग, फिल्म सिटी में मचा हड़कंप, बाल-बाल बची ‘हसल 5’ की टीम

Last Updated:October 05, 2026, 19:06 IST
मुंबई के फिल्म सिटी में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने की खबर आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग की लपटें ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट के बाहर उठीं, जो कुछ ही समय में ‘एमटीवी हसल 5’ सेट तक पहुंच गईं. अचानक भड़की आग से इलाके में हड़कंप मच गया और चारों तरफ घने धुएं का गुबार छा गया. हालांकि, राहत की बात यह है कि इस हादसे में अब तक किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है और सभी सुरक्षित हैं.
ख़बरें फटाफट
मुंबई फिल्म सिटी में आगे लगने का वीडियो वायरल. (फोटो साभार: IMDb/Instagramviralbhayani)
नई दिल्ली. मुंबई के मशहूर फिल्म सिटी में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग की लपटें ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘एमटीवी हसल 5’ के सेट के बाहरी हिस्से से उठनी शुरू हुईं. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में घने काले धुएं का गुबार फैल गया. सोशल मीडिया पर इस घटना के कई खौफनाक वीडियो सामने आए हैं, जिनमें सेट का एक हिस्सा धू-धू कर जलता हुआ नजर आ रहा है.
फिल्म सिटी में लगातार कई टीवी शोज और फिल्मों की शूटिंग चलती रहती है, ऐसे में इस हादसे से वहां हड़कंप मच गया. हालांकि, गनीमत यह रही कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है. वीडियो में लोग सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े दिख रहे हैं, जबकि दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं.
View this post on Instagram



