कॉन्सर्ट में अभद्र टिप्पणी का मामला, साइबर सेल के समन पर नहीं पहुंचे हनी सिंह, बयान दर्ज कराने के लिए मांगी मोहलत

Last Updated:October 05, 2026, 18:12 IST
कॉन्सर्ट के दौरान कथित तौर पर की गई अभद्र टिप्पणी मामले में मशहूर रैपर हनी सिंह फंस गए हैं. 14 सितंबर को जारी महाराष्ट्र साइबर सेल के फाइनल रिमाइंडर नोटिस के बावजूद हनी सिंह सोमवार को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थित दफ्तर में व्यक्तिगत रूप से अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेश नहीं हुए. जांच में सहयोग करने और बयान दर्ज कराने के लिए रैपर ने साइबर सेल से थोड़ा और वक्त दिए जाने की मांग की है.
ख़बरें फटाफट
कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है मामला. (फोटो: Instagram@yoyohoneysingh)
नई दिल्ली. मशहूर रैपर और म्यूजिक कंपोजर हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. महाराष्ट्र साइबर सेल ने समन जारी कर उन्हें सोमवार को व्यक्तिगत रूप से पूछताछ के लिए तलब किया था, हालांकि रैपर जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं हुए. अपना बयान दर्ज कराने के लिए हनी सिंह ने साइबर सेल से थोड़ा और वक्त दिए जाने की मांग की है. यह मामला एक कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह की ओर से कथित तौर पर की गई अभद्र टिप्पणी से जुड़ा है.
महाराष्ट्र साइबर सेल ने हनी सिंह को यह नोटिस एक शिकायत और उसके आधार पर दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में भेजा था. विभाग ने इससे पहले भी उन्हें जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था. बाद में 14 सितंबर को जारी नोटिस में उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में महाराष्ट्र साइबर के कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया गया था. इस नोटिस को विभाग ने फाइनल रिमाइंडर बताया था.
हनी सिंह ने बयान दर्ज कराने के लिए मांगा वक्त
हनी सिंह से जांच में सहयोग करने और मामले से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था. नोटिस में कहा गया था कि जांच अधिकारी जरूरत के मुताबिक उनसे दस्तावेज, रिकॉर्ड या अन्य सामग्री मांग सकते हैं. हालांकि, सोमवार को तय समय पर हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुए. उनकी ओर से अब जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए अतिरिक्त समय मांगा गया है.
हनी सिंह के कॉन्सर्ट से जुड़ा है मामला
यह मामला हनी सिंह की ओर से एक कॉन्सर्ट के दौरान कथित तौर पर की गई अभद्र टिप्पणी से जुड़ा है. आरोप है कि कॉन्सर्ट के दौरान उनके बयान को लेकर एक व्यक्ति ने महाराष्ट्र साइबर में शिकायत दर्ज कराई थी. इसी शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई और हनी सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया.
14 सितंबर को दोबारा जारी किया गया नोटिस
इससे पहले 1 सितंबर 2026 को भी हनी सिंह को नोटिस जारी किया गया था उस नोटिस के जरिए उन्हें जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था. महाराष्ट्र साइबर के अनुसार, मशहूर रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर यो यो हनी सिंह तय तारीख और समय पर अधिकारी के सामने उपस्थित नहीं हुए. इसके बाद विभाग ने 14 सितंबर को दोबारा नोटिस जारी किया था.
About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
October 05, 2026, 18:12 IST



