Rajasthan

Rajsamand News: पनोतिया सोलर प्लांट डकैती का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार चोरी का माल भी बरामद

Last Updated:October 06, 2026, 13:24 IST

Panotiya Solar Plant Robbery: राजसमंद के रेलमगरा थाना क्षेत्र में पनोतिया सोलर प्लांट में हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है, जबकि मामले में 16 आरोपी नामजद हैं. चोरी का माल खरीदने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है.पहले रची डकैती की साजिश, फिर सोलर प्लांट को बनाया निशाना, 7 गिरफ्तारZoomपनोतिया सोलर प्लांट डकैती का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

राजसमंद. जिले के रेलमगरा थाना क्षेत्र में पनोतिया सोलर प्लांट में हुई डकैती के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में कुल 16 आरोपियों को नामजद किया गया है. पुलिस ने डकैती के दौरान चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया है. इसके साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, मामले की जानकारी राजसमंद एसपी हेमंत कलाल ने दी.

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पनोतिया सोलर प्लांट में डकैती की वारदात को अचानक अंजाम नहीं दिया था, बल्कि इसके लिए पहले से योजना बनाई गई थी. आरोपियों ने आपस में योजना बनाकर सोलर प्लांट को निशाना बनाया और वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और विभिन्न स्तरों पर जांच करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया.

7 आरोपी गिरफ्तार, 16 नामजद

रेलमगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मामले में 16 आरोपियों को नामजद किया गया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात में कौन-कौन शामिल था और चोरी के माल को कहां-कहां खपाया गया. पुलिस ने डकैती के दौरान चोरी किए गए माल को भी बरामद कर लिया . जांच के दौरान पुलिस को चोरी के माल के एक खरीदार के बारे में भी जानकारी मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस अब खरीदार से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसने आरोपियों से चोरी का माल कब और किस माध्यम से खरीदा था.

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं चोरी के मामले

पुलिस जांच में सामने आया है कि डकैती की इस वारदात में शामिल कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं. पुलिस अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने इससे पहले किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है. राजसमंद एसपी हेमंत कलाल के निर्देशन में रेलमगरा थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, पूछताछ में डकैती की पूरी साजिश, अन्य आरोपियों की भूमिका और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है. पुलिस मामले में फरार या अन्य संदिग्ध आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Rajsamand,Rajasthan

First Published :

October 06, 2026, 13:23 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj