Rajasthan

Kota News: मेहंदी लगाने गई 16 साल की किशोरी के साथ दरिंदगी, हालत नाजुक, अस्पताल में इलाज जारी

Last Updated:October 06, 2026, 12:53 IST

Kota Rape Case: कोटा ग्रामीण के बपावर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. घटना के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ गई और उसे गंभीर हालत में कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़िता के पिता ने बताया कि किशोरी मेहंदी लगाने के लिए एक परिचित के घर गई थी और वहां से परिचित महिला उसे दूसरी जगह लेकर गई, जहां दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. हालत बिगड़ने पर किशोरी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है. पीड़िता को अब तक दो बोतल खून चढ़ाया जा चुका है. बपावर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है.मेहंदी लगाने गई 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म, हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीZoomकोटा 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हालत बिगड़ी

कोटा. राजस्थान के कोटा ग्रामीण के बपावर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की गंभीर वारदात को अंजाम दिया गया है. इस जघन्य वारदत के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां उसका उपचार जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. परिजनों के मुताबिक किशोरी मेहंदी लगाने के लिए अपनी एक परिचित के घर गई थी.

इसी दौरान दो युवकों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया: घटना की जानकारी मिलने के बाद बपावर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े सभी मामलों की पड़ताल कर रही है. परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सख्त सजा की मांग की है.

मेहंदी लगवाने परिचित के घर थी किशोरी

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी मेहंदी लगाने के लिए एक परिचित के घर गई थी.  इसी दौरान एक परिचित महिला उसे अपने साथ किसी दूसरी जगह लेकर गई. आरोप है कि वहां दो युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ गई. परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए भर्ती कर लिया. फिलहाल न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना के बाद उनकी बेटी की हालत काफी खराब हो गई थी. अस्पताल में उपचार के दौरान उसे दो बोतल खून चढ़ाया जा चुका है. पूरा परिवार बेटी की हालत को लेकर बेहद चिंतित हैं.

बपावर थाना पुलिस जांच में जुटी

मामले की जानकारी मिलने के बाद बपावर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है. पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि उनकी बेटी के साथ गंभीर अपराध हुआ है और आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए. पुलिस की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंFirst Published :

October 06, 2026, 12:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj