Rajasthan

Dausa News: कैलाई गांव में घर की खिड़की तोड़कर 25 लाख के जेवरात और नकदी चोरी, परिवार आंगन में सोता रहा

Last Updated:October 06, 2026, 12:48 IST

Dausa Theft News: दौसा के कैलाई गांव में चोरों ने खिड़की तोड़कर हंसराज गुर्जर के मकान में धावा बोल दिया. परिवार के आंगन में सोते रहने के दौरान चोर करीब 25 लाख रुपए के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए. सूचना पर FSL टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, वहीं सिकंदरा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.दौसा में 25 लाख की बड़ी चोरी, परिवार सोता रहा और चोर कर गए खेलZoom25 लाख के जेवरात और नकदी चोरी

दौसा. सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाई गांव में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. चोर मकान के पिछले हिस्से में स्थित कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और करीब 25 लाख रुपए कीमत के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए. घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है, सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, कैलाई गांव निवासी हंसराज गुर्जर के मकान में यह चोरी की वारदात हुई. बताया जा रहा है कि रात के समय परिवार के सदस्य मकान के आंगन में सो रहे थे. इसी दौरान चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में बने कमरे की खिड़की को तोड़ा और अंदर प्रवेश कर गए. चोरों ने कमरे में रखे सामान और अलमारी को खंगाला तथा वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए. परिजनों को चोरी की जानकारी सुबह हुई, जब उन्होंने घर के सामान को अस्त-व्यस्त देखा. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. चोरी गए सामान की कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है, हालांकि पुलिस की ओर से सामान और नकदी के संबंध में विस्तृत आकलन किया जा रहा है.

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

चोरी की बड़ी वारदात की सूचना मिलते ही दौसा से एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने मकान के आसपास के इलाके का भी निरीक्षण किया और चोरों के आने-जाने के रास्तों की जानकारी जुटाई. वारदात की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीणा भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली. सिकंदरा थाना पुलिस अब चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में तलाश कर रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है. घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने और चोरी का माल बरामद करने की मांग की है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Dausa,Rajasthan

First Published :

October 06, 2026, 12:48 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj