Entertainment

‘आंखें ज्यादा बोलती हैं शब्द कम’, ‘दृश्यम 3’ की सफलता से गदगद श्रेया सरन ने की अजय देवगन की तारीफ

Last Updated:October 07, 2026, 01:38 IST

श्रेया सरन फिलहाल ‘दृश्यम 3’ की सफलता का जश्न मना रही हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म की इंटेंस कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म में अजय देवगन ने विजय सलगांवरकर के किरदार से सबका दिल जीत लिया है. अब स्टार श्रेया सरन ने उनकी तारीफ की है और उनके अभिनय को लेकर जुनून पर चर्चा की. फिल्म में प्रकाश और जयदीप अहलावत ने भी कमाल की परफॉर्मेंस दी है.

ख़बरें फटाफट

'आंखें ज्यादा बोलती हैं' 'दृश्यम 3' की सफलता से गदगद श्रेया ने की अजय की तारीफZoom‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन ने यादगार रोल निभाया है. (फोटो साभार: Instagram@ishidutta@shriya_saran1109)

नई दिल्ली: ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी में अजय देवगन ने विजय सालगांवकर के किरदार से दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है. अब फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को लेकर दर्शकों की नजरें अजय देवगन और पूरी स्टारकास्ट पर हैं. इसी बीच फिल्म में नंदिनी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस श्रेया सरन ने अजय देवगन के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने अभिनेता के डायलॉग बोलने के अंदाज और काम के प्रति उनके जुनून की जमकर तारीफ की.

श्रेया सरन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ‘अजय अपनी आंखों के जरिए बहुत कुछ कह देते हैं. उनकी आंखों में एक अलग तरह की ताकत है, जो उनके किरदार की भावनाओं को बिना ज्यादा शब्दों के भी सामने ले आती है. उनका डायलॉग डिलीवरी का तरीका भी काफी अलग है. वह शानदार एक्टर हैं.’ श्रेया ने अजय देवगन की मेहनत और काम के प्रति अनुशासन की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘अजय अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहते हैं और किसी सीन को बेहतर बनाने के लिए पूरी मेहनत करते हैं. उन्हें किसी और टेक की जरूरत नहीं पड़ती. उनके अंदर काम को लेकर काफी जुनून है.’

अभिषेक पाठक की भी तारीफ कीएक्ट्रेस ने फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘अभिषेक पाठक ने ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की कहानी को लेकर काफी मेहनत की और स्क्रिप्ट पर लंबा समय दिया. वह कहानी के हर मोड़ और ट्विस्ट को ध्यान से समझते हैं, फिर उसे पर्दे पर सही तरीके से पेश करने की कोशिश करते हैं.’ श्रेया ने अपने किरदार नंदिनी को लेकर भी बात की और कहा, ‘मैं नंदिनी को अच्छी तरह समझती हूं और जानती हूं कि यह किरदार किस तरह सोचता और महसूस करता है. हालांकि, कहानी में आने वाले कुछ बदलाव ऐसे थे, जिनकी मैंने भी उम्मीद नहीं की थी.’

अजय देवगन की पत्नी का निभाया रोल‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी में श्रेया सरन ने अजय देवगन के किरदार विजय सालगांवकर की पत्नी नंदिनी की भूमिका निभाई है. विजय अपने परिवार को बचाने के लिए हर बार बेहद सोच-समझकर कदम उठाता है और मुश्किल हालात में भी ऐसा रास्ता खोजता है जिससे पुलिस और कानून की पकड़ से परिवार को बचाया जा सके. ‘दृश्यम : द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन और श्रेया सरन के अलावा तब्बू, जयदीप अहलावत, रजत कपूर, प्रकाश राज, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे कलाकार भी हैं. ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इसी नाम की मलयालम फिल्म का हिंदी रूपांतरण है. इस कहानी को तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी बनाया जा चुका है. हिंदी फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों के बाद अब तीसरी फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों के बीच दिलचस्पी बनी हुई है. ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर से सिनेमाघरों में उपलब्ध है.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 07, 2026, 01:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj