Rajasthan

पुष्कर मेले में बनेगी भगवान देवनारायण जी की विशाल सैंड आर्ट, एक साल से तैयारी में जुटे अजय रावत

Last Updated:October 07, 2026, 14:01 IST

Pushkar Mela Sand Art: पुष्कर मेले में इस बार राजस्थान की लोक संस्कृति और इतिहास को सैंड आर्ट के जरिए जीवंत करने की तैयारी है. सैंड आर्टिस्ट अजय रावत करीब एक साल से इसकी तैयारी में जुटे हैं. मेले में भगवान देवनारायण जी की विशाल सैंड आर्ट बनाई जाएगी. इसके साथ पाबूजी राठौड़, महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान जैसे ऐतिहासिक एवं लोक नायकों की कलाकृतियां भी रेत पर साकार की जाएंगी.

ख़बरें फटाफट

अजमेर. पुष्कर मेला सिर्फ आस्था और धार्मिक परंपराओं का संगम नहीं बल्कि राजस्थान की कला, संस्कृति और विरासत को दुनिया के सामने रखने का भी बड़ा मंच है. हर साल पुष्कर मेले में देश-दुनिया से पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए कुछ नया आकर्षण देखने को मिलता है. इस बार भी पुष्कर मेले में सैंड आर्ट के जरिए राजस्थान की लोक संस्कृति और इतिहास को जीवंत करने की तैयारी है. सैंड आर्टिस्ट अजय रावत पिछले एक साल से इस खास प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुटे हैं.

इस बार भगवान देवनारायण जी की विशाल सैंड आर्ट के साथ पाबूजी राठौड़, महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान जैसे ऐतिहासिक एवं लोक नायकों की कलाकृतियों को भी शामिल किया जाएगा. खास बात यह है कि इन कलाकृतियों के जरिए राजस्थान के कल्चर, हिस्ट्री और हेरिटेज को एक साथ प्रदर्शित करने की कोशिश होगी.

मेले के खत्म होते ही शुरू हो जाती है अगले साल की तैयारीसैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने बताया कि पुष्कर मेला खत्म होते ही अगले मेले की तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं. पूरे साल एक उम्मीद रहती है कि अगली बार अपनी कला को और बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचाया जाए. उनका प्रयास रहता है कि ज्यादा से ज्यादा कला प्रेमी सैंड आर्ट को देखें और राजस्थान की इस कला से रूबरू हों. इसी सोच के साथ हर साल कुछ नया करने की कोशिश की जाती है.

इस बार अलग स्तर पर होगा सैंड आर्ट फेस्टिवलअजय रावत ने आगे बताया कि इस बार का सैंड आर्ट फेस्टिवल पिछले आयोजनों से अलग होगा. इसकी तैयारियां पिछले एक साल से लगातार चल रही हैं. फिलहाल ग्राउंड लेवल पर तैयारियां ज्यादा नजर नहीं आ रही हैं, क्योंकि बारीकी से जुड़ा बेसिक काम और प्लानिंग पूरी की जा रही है.

भगवान देवनारायण जी की विशाल कलाकृति बनेगी मुख्य आकर्षणरावत ने आगे बताया कि इस बार भगवान देवनारायण की विशाल सैंड आर्ट तैयार की जाएगी. उनका कहना है कि पिछली बार तेजाजी महाराज की बड़ी सैंड आर्ट तैयार की गई थी जो बड़े आकार की कलाकृति बनाने का उनका महत्वपूर्ण अनुभव रहा. उसी अनुभव का इस्तेमाल इस बार वह भगवान देवनारायण की और भी बड़ी एवं भव्य कलाकृति तैयार करने में किया जाएगा.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

October 07, 2026, 14:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj