जमानत पर जेल से बाहर आए अभिषेक पोरेल को बंगाल की रणजी टीम में मिली जगह, अभिमन्यु ईश्वरन बने कप्तान

नई दिल्ली: विवादों में घिरे विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को बंगाल की रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया है. बंगाल को सत्र के अपने पहले मुकाबले में कल्याणी में दिल्ली से भिड़ना है. पोरेल को हाल में बलात्कार के एक मामले में जमानत मिली थी. उन्हें अभिमन्यु ईश्वरन की अगुवाई वाली बंगाल टीम में जगह दी गई है जो एलीट ग्रुप सी के मुकाबले में कल्याणी के बंगाल क्रिकेट अकादमी मैदान पर दिल्ली का सामना करेगी.
बंगाल का सत्र का पहला मुकाबला कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स से कल्याणी स्थानांतरित कर दिया गया है. ईडन गार्डन्स में 10 अक्टूबर को महालया से शुरू होने वाले दुर्गा पूजा उत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे.
शमी, आकाशदीप और मुकेश कुमार भी टीम में शामिल
टीम में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और वापसी की कोशिश कर रहे आकाश दीप को भी शामिल किया गया है. आकाश दीप न्यूजीलैंड दौरे से पहले अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित करने के लिए मैदान पर उतरेंगे. बंगाल और दिल्ली एलीट ग्रुप सी में गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा और सर्विसेज के साथ शामिल हैं.
बता दें दि हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है. भुवी को 4 साल बाद टीम इंडिया में शामिल किया गया है. ऐसे में इन तीनों गेंदबाज के पास भी अब नए सिरे से नेशनल टीम में जगह बनाने का एक अच्छा मौका है. हाल ही में इन तीनों क्रिकेटों में दलीप ट्रॉफी और ईरानी कप में दमदार खेल का प्रदर्शन किया था.
बंगाल टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सुदीप कुमार घरामी, सुदीप चटर्जी, अभिषेक पोरेल, अंकुर पॉल, सुमंत गुप्ता, अंकित शुक्ला, शुभम चटर्जी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, मुकेश कुमार, सूरज सिंधू जायसवाल, प्रदीप्त प्रमाणिक, आमिर गनी, मोहम्मद कैफ, सौम्यदीप मंडल.
स्टैंडबाय: करण लाल, अखिलेश यादव, गीत पुरी, अभिषेक रमन, शुभम सरकार, सुमित मोहंता, आदित्य पुरोहित.



