Entertainment

‘अब उनकी कमी खलेगी’, नाना पाटेकर के निधन पर अजय देवगन ने जताया दुख, मल्लिका शेरावत बोलीं- यकीन नहीं हो रहा

Last Updated:October 08, 2026, 23:21 IST

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. अब बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर पर अपना दर्द साझा किया. अजय देवगन ने कहा कि उनकी कमी हमेशा खलेगी. वहीं, फिल्म ‘वेलकम’ में नाना पाटेकर की को-स्टार रहीं मल्लिका शेरावत ने इस खबर पर हैरानी जताते हुए लिखा कि यह यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है कि नाना पाटेकर जी अब हमारे बीच नहीं रहे.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideनाना पाटेकर के निधन पर अजय देवगन ने जताया दुख, मल्लिका बोलीं- यकीन नहीं हो रहाZoomनाना पाटेकर के निधन पर अजय देवगन-मल्लिका शेरावत ने बयां किया दर्द. (फोटो साभार: X@ajaydevgn/IMDb)

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है. गुरुवार को अजय ने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘अपहरण’ का एक सीन शेयर किया और उनकी स्क्रीन पर दमदार मौजूदगी की तारीफ की. वहीं, मल्लिका शेरावत ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जाहिर किया और बताया कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे.

अजय देवगन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘बहुत कम लोग ही हमें नाना की तरह खुशी, दुख और गुस्सा दिला पाए हैं. उनकी मौजूदगी दमदार थी, उनकी एक्टिंग यादगार थी और अब उनकी कमी बहुत खलेगी. शांते से रहें, नाना. ओम शांति.’

मल्लिका शेरावत ने नाना पाटेकर के निधन पर जताया दुख
मल्लिका शेरावत ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया. उन्होंने गुरुवार को इंस्टा स्टोरी पर सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम’ (2007) का एक सीन शेयर किया जिसमें वह नाना पाटेकर के साथ नजर आ रही हैं. मल्लिका ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख जाहिर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘नाना जी, यह यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है कि आप अब हमारे बीच नहीं रहे. आपकी कमी हमेशा खलेगी. आपकी आत्मा को शांति मिले.’

75 साल की उम्र में नाना पाटेकर को हुआ निधन

गौरतलब है कि नाना पाटेकर का गोवा में 75 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था. एक्टर को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लगभग 45 मिनट तक सीपीआर और रिससिटेशन की कोशिश की गई. फिर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड इडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. सलमान खान से लेकर शाहरुख खान, रजा मुराद और मिथुन चक्रवर्ती समेत कई सेलेब्स उनके गुजर जाने पर गहरा दुख जाहिर किया है.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

October 08, 2026, 23:19 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj