Entertainment

’25 शो के बाद हो जाती मौत’, नाना पाटेकर ने जब रिजेक्ट किया ‘नटसम्राट’, बोले- सताता है दिल का दौरा पड़ने का डर

Last Updated:October 08, 2026, 20:28 IST

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके जीवन से जुड़े कई भावुक और हैरान कर देने वाले किस्से सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक किस्सा उनकी मशहूर फिल्म ‘नटसम्राट’ से जुड़ा है. नाना पाटेकर ने खुद एक इवेंट में खुलासा किया था कि उन्होंने इस नाटक को रंगमंच पर पर प्ले करने से साफ इनकार कर दिया था. उनका मानना था कि अगर वो इस किरदार में डूबकर लगातार 25 शो भी करते, तो दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो जाती.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideनाना पाटेकर ने जब रिजेक्ट किया 'नटसम्राट', बोले- सताता है हार्ट अटैक का डरZoomनाना पाटेकर ने किया था चौंकाने वाला खुलासा. (फोटो साभार: IMDb)

नई दिल्ली. हिंदी फिल्म इडंस्ट्री के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया. उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. निधन के बाद उनसे जुड़ा एक पुराना किस्सा फिर से चर्चा में आ गया है. यह वाकया उनकी पॉपुलर मराठी फिल्म ‘नटसम्राट’ से जुड़ा हुआ है. साल 2016 में आई इस फिल्म में नाना ने गणपतराव रामचंद्र बेलवलकर के किरदार में ऐसी जान फूंकी थी कि लोग उनके दीवाने हो गए थे. हालांकि, रंगमंच से गहरा जुड़ाव होने के बावजूद उन्होंने इस मशहूर नाटक को कभी स्टेज पर प्ले क्यों नहीं किया. उन्होंने हैरान कर देने वाली वजह बताते हुए इसका खुलासा खुद एक इवेंट में किया था.

नागपुर के रेशिमबाग में आयोजित जल क्रांति परिषद’ में बात करते हुए नाना पाटेकर ने बताया था कि मंच पर इस बेहद गंभीर और संवेदनशील किरदार को बार-बार निभाने से उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता था और इसी डर से उन्होंने इस नाटक को स्टेज पर करने से दूरी बनाए रखी. यहां पर देखिए नाना पाटेकर का वीडियो, जब उन्होंने ‘नटसम्राट’ नाटक को रिजेक्ट करने की वजह बताई थी.

नाना पाटेकर ने जाहिर किया था अपना डर

उन्होंने कहा, ‘जब आप किसी किरदार को शिद्दत से निभाते हैं और उसमें अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं, तो आपको उसके भीतर अपनी पूरी जिंदगी उड़ेलनी पड़ती है.’ इसके बाद नाना ने हैरान कर देने वाला सच बताते हुए कहा, ‘अब तक जिन-जिन कलाकारों ने ‘नटसम्राट’ नाटक में मुख्य भूमिका निभाई, उन सबकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. अगर मैं भी स्टेज पर यह नाटक करता और उस किरदार में पूरी तरह डूब जाता, तो शायद 25 शो करने के बाद मेरी भी हार्ट अटैक से मौत हो जाती. यही वजह रही कि कि मैंने नाटक में काम करने के बजाय ‘नटसम्राट’ फिल्म में यह रोल निभाना चुना.’

‘नटसम्राट’ फिल्म में नाना पाटेकर ने लीड रोल निभाया था.

साल 2016 में रिलीज हुई थी मराठी फिल्म ‘नटसम्राट’
नाना पाटेकर ने इसी डर के चलते थिएटर के बजाय साल 2016 में आई मराठी फिल्म ‘नटसम्राट’ में गणपतराव रामचंद्र बेलवलकर का आइकॉनिक किरदार निभाया था. अपनी बात के दौरान उन्होंने उन महान रंगकर्मियों का भी नाम लिया, जिन्होंने सालों-साल स्टेज पर इस भूमिका को जीया था, जिनमें डॉ. श्रीराम लागू, विक्रम गोखले, दत्ता भट और चंद्रकांत गोखले जैसे दिग्गज नाम शामिल थे.

मराठी नाटक पर बनी है नाना पाटेकर की ‘नटसम्राट’

फिल्म ‘नटसम्राट’ कुसुमाग्रज के इसी नाम से लिखे गए बेहद लोकप्रिय और कालजयी मराठी नाटक पर आधारित थी. इसमें नाना पाटेकर ने गणपतराव रामचंद्र बेलवलकर का किरदार निभाया था, जो अपने दौर के एक महान और दिग्गज रंगकर्मी थे और दुनिया उन्हें प्यार से ‘नटसम्राट’ कहकर बुलाती थी. फिल्म की कहानी की शुरुआत गणपतराव के रंगमंच से संन्यास लेने के बाद होती है. रिटायरमेंट के बाद वह अपनी जिंदगी भर की जमा-पूंजी और संपत्ति अपने बच्चों में खुशी-खुशी बांट देते हैं. उन्हें उम्मीद होती है कि अपनी पत्नी कावेरी (मेधा मांजरेकर) के साथ वह जिंदगी के बाकी साल सुकून से गुजारेंगे. लेकिन संन्यास लेते ही हालात बदलने लगते है. जिस पिता ने बच्चों को सब कुछ दे दिया, उसी गणपतराव और उनकी पत्नी को अपने ही बच्चों से उपेक्षा, अपमान और बेरुखी झेलनी पड़ती है.

थिएटर आर्टिस्ट का दर्द बयां करती है फिल्म की कहानी

यह फिल्म एक ऐसे चमकते हुए थिएटर स्टार का दर्द बयां करती है, जो कभी मंच पर तालियों की गड़गड़ाहट और वंदनाएं बटोरता था, लेकिन जिंदगी के ढलान पर अपनों के बीच ही अकेला और बेगाना बनकर रह जाता है. गणपतराव रामचंद्र बेलवलकर के रोल में नाना पाटेकर की परफॉर्मेंस उनके पूरे करियर की सबसे यादगार और अमर भूमिकाओं में शुमार हो गई.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

October 08, 2026, 20:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj