World

वेनेजुएला की काली जेल का खुलेगा राज! अमेरिकी लोगों के साथ क्या करते थे मादुरो? ड्रग्स के बाद नया मुकदमा

होमताजा खबरनॉलेज

वेनेजुएला की काली जेल का खुलेगा राज! अमेरिकी लोगों के साथ क्या करते थे मादुरो?

Last Updated:October 08, 2026, 20:04 IST

वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी पर नया शिकंजा कस रहा है. उनके खिलाफ अमेरिकी नागरिकों को टॉर्चर और प्रताड़ित करने के नए आपराधिक आरोप तय करने की तैयारी की जा रही है. आखिर वहां की जेल में होता क्या था? Amazon Prime DayTop Deals Insideवेनेजुएला की काली जेल का खुलेगा राज! अमेरिकी लोगों के साथ क्या करते थे मादुरो?Zoomनिकोलस मादुरो

वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस की कानूनी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अमेरिका के फेडेरल प्रॉजिक्यूटर्स की तरफ से वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी पर नया शिकंजा कस रहा है. उनके खिलाफ अमेरिकी नागरिकों को टॉर्चर और प्रताड़ित करने के नए आपराधिक आरोप तय करने की तैयारी की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस आने वाले दिनों में इस बारे में आधिकारिक अभियोग जारी कर सकता है. यह नया कानूनी शिकंजा ऐसे समय में कसा जा रहा है जब मादुरो पहले से ही न्यूयॉर्क की जेल में नार्को-टेररिज्म और ड्रग तस्करी जैसे गंभीर मामलों का सामना कर रहे हैं.

अमेरिकियों पर अत्याचार के क्या हैं नए आरोप?न्यूज रिपोर्ट्स और अमेरिकी जांच एजेंसियों के डॉक्युमेंट्स के मुताबिक ये नए आरोप हाल के सालों में वेनेजुएला की हिरासत में रखे गए एक दर्जन से अधिक अमेरिकी नागरिकों के साथ हुए क्रूर बर्ताव और अवैध हिरासत से जुड़े हैं. जांच में शामिल सूत्रों का कहना है कि ये नए अभियोग रिहा किए गए अमेरिकी कैदियों और पूर्व बंदियों की डरावनी गवाहियों पर आधारित हैं. इन कैदियों को वेनेजुएला में अक्सर राजनीतिक सौदेबाजी के मोहरे के रूप में इस्तेमाल किया जाता था.

पूर्व मरीन मैथ्यू हीथ और उस्मान खान ने जेल के अंदर झेली गई दर्दनाक यातनाओं का खुलासा किया था. उन्हें 2022 में कैदियों की अदला-बदली समझौते के तहत रिहा किया गया था. उन्होंने बताया कि उन्हें पानी में डुबोकर दम घोंटने, बिजली के झटके देने, यौन उत्पीड़न की धमकियों, मानसिक स्थिति प्रभावित करने वाली दवाओं के जबरन इस्तेमाल और लंबे समय तक एकांत कारावास जैसी अमानवीय प्रताड़नाओं का सामना करना पड़ा था.

‘CITGO 6’ समूह और सैन्य खुफिया एजेंसी का रोलइसी तरह के सनसनीखेज खुलासे CITGO-6 ग्रुप के सदस्यों की तरफ से भी किए गए थे. यह समूह एक अमेरिकी तेल कंपनी के सीनियर अधिकारियों का था, जिन्हें 2017 में काराकस बुलाया गया था. उन्हें लगभग पांच साल तक अवैध रूप से हिरासत में रखा गया था.

इन सभी कैदियों को वेनेजुएला के सैन्य काउंटर-इंटेलिजेंस के जनरल निदेशालय (DGCIM) के डिटेंशन सेंटर में रखा गया था. संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में पहले ही यह खुलासा किया जा चुका है. यह संगठन कैदियों से जबरन जुर्म कुबूल करवाने के लिए क्रूर तरीके अपनाता था. इनमें पानी और खाना ना देना, दम घोंटना, बेरहमी से पिटाई करना और अत्यधिक तापमान के संपर्क में रखने जैसी क्रूर तकनीकों का सिस्टमैटिक तौर पर इस्तेमाल करता था.

अमेरिका-वेनेजुएला में तकरार और मादुरो की गिरफ्तारीनिकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिका ने वेनेजुएला में घुसकर उठा लिया था. इसी साल जनवरी की शुरुआत में काराकस स्थित राष्ट्रपति भवन पर एक अमेरिकी सैन्य छापे के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया था. तब से वे न्यूयॉर्क की जेल में बंद हैं और उन्हें जमानत मिलने की कोई संभावना नहीं है. गिरफ्तारी के बाद से ही दोनों पर ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म की साजिश रचने के गंभीर आरोप चल रहे हैं, जिसमें उन्होंने खुद को बेकसूर बताया है.

मादुरो के वकीलों का बचाव पक्ष में कहना है कि उन्हें राष्ट्रपति होने के तहत इम्युनिटी हासिल है. उनकी गिरफ्तारी की पूरी कानूनी वैधता ही सवालों के घेरे में है. वहीं दूसरी तरफ सिलिया फ्लोरेस के वकील स्वास्थ्य वजह का हवाला देते हुए उन्हें हाउस अरेस्ट किए जाने की मांग करने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि अमेरिकी प्रॉजिक्यूटर इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं.

आगे क्या हो सकता है?अमेरिकी फेडेरल इनवेस्टिगेटर अब इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि वेनेजुएला के इस दमनकारी सिस्टम में और कौन-कौन से अधिकारी या लोग शामिल थे. उन पर भी आने वाले दिनों में शिकंजा कसा जा सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि नए टॉर्चर चार्ज जुड़ने से मादुरो और उनकी पत्नी की मुश्किलें और अधिक बढ़ जाएंगी. इससे उनका जेल से बाहर आना लगभग नामुमकिन सा हो गया है.

About the Authorऐश्वर्य कुमार राय

ऐश्वर्य कुमार राय नेटवर्क 18 ग्रुप में जर्नलिस्ट हैं. वह यहां डेप्युटी न्यूज एडिटर के तौर पर देश और दुनिया के घटनाक्रमों पर विस्तृत रिपोर्ट्स कवर करते हैं. न्यूज 18 हिंदी में दिसंबर 2025 से जुड़े ऐश्वर्य यहां न…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 08, 2026, 20:03 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj