China Boy Loves Hanuman Chalisa: बजरंग बली का भक्त है चीनी बच्चा हनुमान चालीसा सुनते ही मिल जाता है सुकून मां भी हैरान- ये क्या कनेक्शन है?

Last Updated:October 07, 2026, 17:27 IST
4 month old loves to listen Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा में कितनी शक्ति है, ये तो हम जानते ही हैं. तभी तो ये एक छोटे से बच्चे को भी शब्दों से भले ही नहीं लेकिन भावना से ऐसी समझ में आई कि वो इसे सुनते ही कितना भी चिड़चिड़ा हो, शांत होकर सोने लगता है.
हनुमान चालीसा सुनते ही शांत हो जाता है बेबी जे. (Credit-Instagram/sarajaneho)
सोचिए अमेरिका में एक चार महीने का बच्चा जोर-जोर से रोने लगता है. मां उसे गोद में उठाती है, लेकिन बच्चा शांत नहीं होता, फिर कमरे में एक ऐसी आवाज गूंजती है, जिसकी जड़ें हजारों किलोमीटर दूर भारत की धार्मिक परंपरा से जुड़ी हैं-हनुमान चालीसा. चमत्कार ये है कि चालीसा सुनने के बाद कुछ ही देर में बच्चा शांत हो जाता है और मां का दावा है कि कई बार वह कुछ ही मिनटों में सो भी जाता है. यह कहानी अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रहने वाली चीनी बिजनेसवुमन सारा जेन हो और उनके बेटे ‘बेबी जे’ की है.
सारा ने मां बनने के बाद अपनी पेरेंटिंग की कुछ अनोखी आदतें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनमें हनुमान चालीसा सबसे ज्यादा चर्चा में है. दरअसल वे चीन और अमेरिका से संबंध रखती हैं और कभी भारत आईं तक नहीं लेकिन उनके एक भारतीय दोस्त ने उन्हें हनुमान जी की चालीसा के बारे में बताया था. तब से उन्होंने अपने बेटे को परेशान देखते ही हनुमान चालीसा चलाना शुरू किया और वो तुरंत शांत हो जाता है. मानो ये कोई पिछले जन्म का कनेक्शन हो.
हनुमान चालीसा बजते ही शांत हो जाता है बच्चा
40 साल की सारा बताती हैं कि उनका कहना है कि इसका असर कई बार बेहद तेज दिखाई देता है. सारा के मुताबिक बच्चा करीब पांच सेकंड में शांत होने लगता है और लगभग दो मिनट में सो जाता है. अमेरिका के चर्चित बर्निंग मैन फेस्टिवल में एक भारतीय दोस्त से मुलाकात के दौरान उन्हें ये नुस्खा मिला था.अब उन्होंने इसे अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल कर लिया. अब वह सुबह के समय भी हनुमान चालीसा सुनाती हैं और कई बार इसे लगातार चलाती रहती हैं.
View this post on Instagram



