Rajasthan

Jhalawar News: झालावाड़ में सट्टेबाजों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 18 आरोपी गिरफ्तार और 7 वाहन जब्त

Last Updated:October 09, 2026, 13:07 IST

Jhalawar News: झालावाड़ के दहीखेड़ा कस्बे में पनवाड़ थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सट्टे की पर्चियों पर दांव लगाते 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मौके से 31,460 रुपए की सट्टा राशि, सट्टा उपकरण, दो कार और पांच बाइक जब्त की हैं. Amazon Prime DayTop Deals Insideसट्टे की पर्चियों पर लगा रहे थे दांव, अचानक पहुंची पुलिस; 18 गिरफ्तारZoom

झालावाड़. राजस्थान के झालावाड़ जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पनवाड़ थाना पुलिस ने जिला विशेष टीम (DST) की सूचना पर दहीखेड़ा कस्बे में दबिश देकर सट्टे की पर्चियों पर दांव लगाते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31,460 रुपए की सट्टा राशि और सट्टे में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं. इसके अलावा मौके से दो कार और पांच बाइक भी जब्त की गई हैं. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में सट्टेबाजी से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.

झालावाड़ एसपी अमित कुमार ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और अवैध कामों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी अभियान के दौरान जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि पनवाड़ थाना क्षेत्र के दहीखेड़ा कस्बे में कुछ लोग सट्टे की पर्चियों पर रुपए लगाकर सट्टा खेल रहे हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए डीएसटी और पनवाड़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई.

दहीखेड़ा में दबिश देकर 18 सटोरियों को पकड़ा

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दहीखेड़ा कस्बे में कार्रवाई की, इस दौरान मौके पर सट्टे की पर्चियों पर दांव लगाते हुए 18 लोगों को पकड़ा गया. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टे में लगाई गई 31,460 रुपए की राशि बरामद की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सट्टा खेलने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए हैं. इसके साथ ही मौके से दो कार और पांच बाइक भी जब्त की गई हैं. पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

जुआ-सट्टे के खिलाफ अभियान जारी

एसपी अमित कुमार के अनुसार, जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है. पुलिस की इस कार्रवाई को जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा माना जा रहा है. दहीखेड़ा में एक साथ 18 आरोपियों की गिरफ्तारी और सात वाहनों की जब्ती से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. पुलिस की इस कार्रवाई से सट्टेबाजी में शामिल लोगों को कड़ा संदेश देने की कोशिश की गई है. जिले में जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jhalawar,Rajasthan

First Published :

October 09, 2026, 13:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj