Sports

कौन हैं रोहित शर्मा… 2 साल बाद हुई टीम में वापसी, कमबैक मैच में 5 विकेट लेकर मचाई सनसनी

होमखेलक्रिकेट

रोहित शर्मा की 2 साल बाद वापसी, कमबैक मैच में 5 विकेट लेकर मचाई सनसनी

Last Updated:October 12, 2026, 05:01 IST

Who is Fast Bowler Rohit Sharma: डिफेंडिंग चैंपियन जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के अपने पहले मुकाबले में शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन मध्य प्रदेश को 196 रन पर समेट दिया. मैच के हीरो तेज गेंदबाज रोहित शर्मा रहे, जिन्होंने करीब दो साल बाद रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी करते हुए 36 रन पर 5 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया. Amazon Prime DayTop Deals Insideरोहित शर्मा की 2 साल बाद वापसी, कमबैक मैच में 5 विकेट लेकर मचाई सनसनीZoomतेज गेंदबाज रोहित शर्मा ने पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया. (Photo: IG/rohit.sharma09)

नई दिल्ली. मौजूदा चैंपियन जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेले जा रहे सीजन के पहले मुकाबले के पहले दिन मेजबान टीम ने शानदार गेंदबाजी का मुजायरा करते हुए मध्य प्रदेश की पूरी टीम को पहली पारी में महज 196 रन पर समेट दिया. इसी साल इतिहास रचकर अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने वाली जम्मू-कश्मीर की टीम इस बार भी अपने उसी दबदबे के साथ मैदान पर उतरी है. हालांकि, इस मुकाबले के असली हीरो वो तेज गेंदबाज रहे, जिन्होंने लगभग दो साल बाद टीम के लिए रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी की है और अपनी घातक गेंदबाजी से हर तरफ वाहवाही बटोरी है.

यह शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि जम्मू-कश्मीर के अनुभवी तेज गेंदबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हैं. घरेलू क्रिकेट में अपने बेहतरीन नियंत्रण और धारदार गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले 32 वर्षीय रोहित शर्मा ने अपनी कमबैक पारी में कहर बरपाते हुए पांच विकेट झटके. उन्होंने बेहद सधी हुई गेंदबाजी करते हुए 21.2 ओवरों में महज 36 रन देकर 5 बहुमूल्य विकेट अपने नाम किए. रोहित का यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि वह अक्टूबर 2024 में सर्विसेज के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी रेड-बॉल मैच में उतरे थे, जहां वह बिना कोई विकेट हासिल कर सके थे.

गेंदबाजी आक्रमण के सामने पस्त हुई मध्य प्रदेश की पारीमैच की बात करें तो टॉस जीतकर जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ. कप्तान के इस फैसले पर मुहर लगाते हुए तेज गेंदबाज रोहित शर्मा और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुनील कुमार ने मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों को टिकने का कोई मौका नहीं दिया. दोनों गेंदबाजों ने शुरुआती और मध्य ओवरों में ऐसा दबाव बनाया कि मध्य प्रदेश की पारी 74.2 ओवरों में ही 196 रन पर ढेर हो गई.

सुनील और आकिब ने निभाया रोहित का साथरोहित शर्मा ने जहां पांच विकेट लेकर महफिल लूटी, वहीं सुनील कुमार ने भी उनका बेहतरीन साथ निभाते हुए 23 ओवरों में 69 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. इसके अलावा हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले युवा गेंदबाज आकिब नबी ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 20 ओवरों में 1 विकेट हासिल किया. मध्य प्रदेश की तरफ से कप्तान शुभम शर्मा ने टीम की पारी को संभालने की भरपूर कोशिश की और 174 गेंदों का सामना करते हुए 79 रनों की शानदार संघर्षपूर्ण पारी खेली. उनके अलावा निचले क्रम में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे आर्यन पांडे ने 60 गेंदों पर 35 रनों का योगदान दिया, जिससे टीम किसी तरह 190 के पार पहुंच पाई.

जम्मू-कश्मीर को शुरुआत में लगा पहला झटकामध्य प्रदेश की पारी सिमटने के बाद जब जम्मू-कश्मीर की टीम अपनी पहली पारी खेलने उतरी, तो उन्हें शुरुआती झटके का सामना करना पड़ा. मेहमान टीम के तेज गेंदबाज आवेश खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया को शून्य के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. खजूरिया ने 10 गेंदों का सामना किया लेकिन अपना खाता नहीं खोल सके.

रोहित शर्मा का फर्स्ट-क्लास करियर रिकॉर्डअपने इस शानदार पांच विकेट हॉल के साथ ही रोहित शर्मा के फर्स्ट-क्लास करियर के आंकड़े और भी शानदार हो गए हैं. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अब तक अपने करियर में कुल 22 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम अब 39 विकेट दर्ज हो चुके हैं और उनका गेंदबाजी औसत 34.66 का रहा है. यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का दूसरा पांच विकेट हॉल है. इसके अलावा वह अपने करियर में 8 लिस्ट ए मैच और 5 टी20 मुकाबले भी खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने कुल 8 विकेट हासिल किए हैं. हालांकि, सबसे छोटे फॉर्मेट यानी टी20 में उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिली है.

कमबैक के साथ आलोचकों को दिया जवाबदिलचस्प बात यह है कि रोहित शर्मा को हाल ही में ईरानी कप 2026 के लिए भी जम्मू-कश्मीर की टीम में शामिल किया गया था, हालांकि उस मुकाबले में वह कोई विकेट नहीं ले पाए थे. उस मैच में शेष भारत ने श्रीनगर में खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 167 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी. हालांकि, उस मुकाबले की प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने वाले रोहित ने रणजी ट्रॉफी के इस मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया है और साबित कर दिया है कि वह टीम के गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी क्यों हैं. पहले दिन के खेल पर पूरी तरह मेजबान टीम का दबदबा रहा है और अब दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर की नजरें बड़ा स्कोर खड़ा करने पर होंगी.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 12, 2026, 05:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj