Entertainment

50 साल पुराना हेमा मालिनी का गाना, दूर खड़े टुकुर-टुकुर देखते रहे राजेश खन्ना, लता मंगेशकर की आवाज में हुआ अमर

Last Updated:October 12, 2026, 07:01 IST

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. अपनी जबरदस्त एक्टिंग के दम पर उन्होंने फैंस के दिलों पर राज किया है. लेकिन 50 साल पहले आई उन्होंने एक ऐसी फिल्म में काम किया, जिसमें हेमा का रोल देख हर कोई हैरान था. साल 1976 में रिलीज हुई उस फिल्म का नाम है ‘महबूबा’. इस फिल्म के हिट गाने में हेमा मालिनी ने जबरदस्त डांस किया था. फिल्म में हेमा मालिनी ने तवायफ का रोल निभाया था.Amazon Prime DayTop Deals Inside50 साल पुराना हेमा मालिनी का गाना, दूर खड़े टुकुर-टुकुर देखते रहे राजेश खन्नाZoomहेमा मालिनी के गाने ने मचाया था तहलका

नई दिल्ली. हेमा मालिनी अपने हर अवतार से फैंस को चौंका देती थीं.उन्होंने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए.साल 1976 में उन्होंने फिल्म ‘महबूबा’में तो उन्होंने तवायफ का रोल निभाकर सभी को चौंका दिया था. फिल्म में राजेश खन्ना लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म का एक गाना तो काफी पसंद किया गया था. इस गाने में ड्रीम गर्ल ने गजब का डांस किया था. गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी, जबकि इसका संगीत आर डी बर्मन ने तैयार किया था.

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ बेहतरीन डांस से भी दर्शकों का दिल जीता है. साल 1976 में आई उनकी फिल्म ‘महबूबा’ का एक गाना आज भी लोगों को याद है.वो गाना है, ‘मैं तवायफ हूं मुजरा करूंगी’. इस गाने में हेमा मालिनी तवायफ के किरदार में नजर आई थीं और उन्होंने अपने डांस से महफिल में समां बांध दिया था.

फिल्म के लिए अहम था ये गाना

फिल्म ‘महबूबा’ में हेमा मालिनी ने अपने तवायफ के रोल से ये साबित कर दिया था कि वह हर तरह के रोल में जान फूंक देती हैं. फिल्म की कहानी पुनर्जन्म के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में राजेश खन्ना का किरदार अपनी पिछली जिंदगी से जुड़ी बातों को याद करने लगता है. लेकिन उनकी जिंदगी में ऐसा मोड़ आता है, जब हेमा मालिनी महफिल में उनके सामने मुजरा करती हैं और गाना होता है, ‘मैं तवायफ हूं मुजरा करूंगी’. इस गाने को आवाज लता मंगेशकर ने दी थी. गाना उस समय काफी पसंद किया गया था.

सच्ची घटना पर थी फिल्म की कहानी

फिल्म ‘महबूबा’ को शक्ति सामंत ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी पुनर्जन्म की थी. इस फिल्म की कहानी उन्हें अपने एक करीबी दोस्त के परिवार में हुई घटना से मिली थी. कहा जाता है कि उनके दोस्त की पहली पत्नी के निधन के बाद उन्होंने अपनी ही पत्नी की छोटी बहन से शादी कर ली थी. शक्ति सामंत ने कथित तौर पर देखा कि उनकी दूसरी पत्नी कभी-कभी अचानक ऐसा बिहेव करने लगती थी, जैसे उनकी मरी हुई बहन करती थीं. इस घटना ने ही उन्हें इस फिल्म का आइडिया दिया और उन्होंने पुनर्जन्म और परलौकिक अनुभवों को लेकर फिल्म बना डाली.

बता दें कि ‘महबूबा’ में हेमा मालिनी और राजेश खन्ना के अलावा असरानी, योगिता बाली, लीला मिश्रा, मदन पुरी और सुजीत कुमार जैसे उम्दा एक्टर ने भी अपने किरदारों के साथ न्याय किया था.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 12, 2026, 07:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj