Ranji Trophy Day 1 Roundup: रविचंद्रन का शतक, रवींद्र जडेजा का नाबाद अर्धशतक, रोहित-शमी ने गेंद से बिखेरी चमक

होमखेलक्रिकेट
रविचंद्रन का शतक, जडेजा का नाबाद अर्धशतक, रोहित-शमी ने गेंद से बिखेरी चमक
Last Updated:October 11, 2026, 20:17 IST
Ranji Trophy Day 1 Roundup: रणजी ट्रॉफी के नए सत्र के पहले दिन देश भर के मैदानों पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. मुंबई के लिए सिद्धेश लाड ने नाबाद 80 और राजस्थान के लिए करण लांबा ने नाबाद 103 रन की शानदार पारियां खेलीं. गेंदबाजी में जम्मू कश्मीर के रोहित शर्मा और उत्तराखंड के देवेंद्र सिंह बोरा ने पांच-पांच विकेट झटके. वहीं, अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 30 रन देकर चार विकेट चटकाए, जिससे बंगाल ने दिल्ली की पारी को समेटने में सफलता हासिल की.मोहम्मद शमी ने दिल्ली के खिलाफ 4 विकेट लिए.
नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी के पहले दिन अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं ने भी अपने प्रदर्शन से अमिट छाप छोड़ी. मुंबई और चंडीगढ़ के बीच खेले गए ग्रुप डी मुकाबले में कप्तान सिद्धेश लाड ने नाबाद 80 और मुशीर खान ने 65 रन की शानदार पारियां खेलकर टीम का स्कोर पांच विकेट पर 249 रन तक पहुंचाया. इसी ग्रुप के एक अन्य मुकाबले में राजस्थान ने तमिलनाडु के खिलाफ मध्यक्रम के बल्लेबाज करण लांबा के नाबाद 103 रन और रोहन राजबार के 95 रन की बदौलत चार विकेट पर 286 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया.
रोहतक में खेले गए मैच में हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने नई गेंद से कहर बरपाते हुए 32 रन देकर चार विकेट चटकाए, जिससे हिमाचल प्रदेश की टीम 153 रन पर सात विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही है. वहीं ब्रेबॉन स्टेडियम में उत्तराखंड के तेज गेंदबाज देवेंद्र सिंह बोरा ने 49 रन देकर पांच विकेट झटके और रेलवे की पहली पारी को 278 रन पर समेट दिया, जिसके जवाब में रेलवे के विवेक सिंह ने 112 रन की बेहतरीन पारी खेली.
स्मरण का शतक और जडेजा का शानदार प्रदर्शनएलीट ग्रुप बी में कर्नाटक के रविचंद्रन स्मरण ने 126 रन की शानदार शतकीय पारी खेलकर शुरुआती झटकों से टीम को उबारा और स्कोर 274 रन तक पहुंचाया. दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक ने आंध्र के दो विकेट मात्र 16 रन पर गिरा दिए. राजकोट में भारत के अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने नाबाद 72 रन बनाए, जिससे सौराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ चार विकेट पर 308 रन बना लिए. सिकंदराबाद में अनिकेत रेड्डी के पांच विकेट की मदद से हैदराबाद ने त्रिपुरा को 134 रन पर समेट दिया और जवाब में चार विकेट पर 121 रन बना लिए. मुल्लांपुर में खराब मौसम के चलते असम ने पंजाब के खिलाफ 23 ओवर में तीन विकेट पर 68 रन बनाए.
रोहित शर्मा की घातक गेंदबाजी और विदर्भ की मजबूत स्थितिएलीट ग्रुप ए के मुकाबले में मौजूदा चैंपियन जम्मू कश्मीर के रोहित शर्मा ने 36 रन देकर पांच विकेट झटके और मध्य प्रदेश की पहली पारी को 196 रन पर समेट दिया. नागपुर में विदर्भ ने पुडुचेरी के खिलाफ शुरुआती झटकों से उबरते हुए यश राठौड़ के 131 और कप्तान अक्षय वाडकर के 112 रन की नाबाद शतकीय साझेदारियों से पांच विकेट पर 300 रन बना लिए. राजगीर में उत्तर प्रदेश ने बिहार के खिलाफ माधव कौशिक के नाबाद 90 और रिंकू सिंह के नाबाद 56 रन की मदद से तीन विकेट पर 195 रन जोड़े. बड़ौदा ने गोवा के खिलाफ शिवालिक शर्मा के 62 रन की बदौलत तीन विकेट पर 204 रन बनाए.
मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजों का दबदबाग्रुप सी में भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 30 रन देकर चार विकेट चटकाए और बंगाल ने दिल्ली की पहली पारी 240 रन पर समेट दी. जमशेदपुर में झारखंड ने शिखर मोहन के 143 रन और उत्कर्ष सिंह के 71 रन की मदद से केरल के खिलाफ पांच विकेट पर 289 रन बना लिए. दिल्ली में महाराष्ट्र ने अंकित बावने के नाबाद 105 और पृथ्वी साव के 70 रन के दम पर सेना के खिलाफ पांच विकेट पर 287 रन बनाए. अहमदाबाद में ओडिशा ने गौरव चौधरी के नाबाद 121 और संदीप पटनायक के 69 रन की मदद से गुजरात के खिलाफ पहले दिन तीन विकेट पर 272 रन का मजबूत स्कोर बना लिया.
About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर
कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 11, 2026, 20:17 IST



