Rajasthan

गरबा पंडालों में एंट्री को लेकर चर्चा, पोस्टरों में गैर हिंदुओं के एंट्री पर रोक की मांग, जानें युवाओं की राय

Last Updated:October 15, 2026, 14:27 IST

Jaipur Garba Pandal Controversy: जयपुर के कुछ गरबा वेन्यू के बाहर लगे पोस्टरों की खूब चर्चाएं हो रहीं हैं. गरबा वेन्यू के बाहर लगे पोस्टरों में गरबा महोत्सव में गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन लिखा हैं, साथ ही इन पोस्टरों में गरबा समितियों को सीधे तौर पर चेतावनी दी गई हैं कि गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रखा जाए.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

जयपुर: जयपुर में नवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा हैं शहर के हर इलाके गरबा पंडालों में डांडिया महोत्सव के आयोजन चल रहे हैं, जहां गरबा पंडालों में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं इसी गरबा महोत्सव के बीच हाल ही में जयपुर के कुछ गरबा वेन्यू के बाहर लगे पोस्टरों की खूब चर्चाएं हो रहीं हैं. गरबा वेन्यू के बाहर लगे पोस्टरों में गरबा महोत्सव में गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन लिखा हैं साथ ही इन पोस्टरों में गरबा समितियों को सीधे तौर पर चेतावनी दी गई हैं कि गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रखा जाए, साथ ही पोस्टर में लिखा गया हैं कि गरबा धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था से जुड़ा आयोजन है. इसकी पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी इस पूरे पोस्टर वॉर को लोग अलग नजरिए से देखा रहे हैं गरबा महोत्सव के बाहर लगे यह पोस्टर सनातन सुरक्षा दल जयपुर महानगर के नाम से लगे हैं और इसमें गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रखने के लिए कहा है.

यह खास पोस्टर जयपुर के चित्रकूट स्टेडियम के बाहर सहित कई वेन्यू पर लगे हैं. लोकल-18 ने जयपुर के कई गरबा वेन्यू पर पहुंच कर इन पोस्टरों को देखा और युवाओं से इस पोस्टर विवाद को लेकर बात की तो युवाओं का कहना हैं कि इस प्रकार से पोस्टर के माध्यम से धार्मिक आयोजन के समागम में चेतावनी देना ठीक नहीं हैं लेकिन अगर सुरक्षा की दृष्टि से इस प्रकार के पोस्टर लगाकर लोगों को चेतावनी दी जा रही हैं वह भी ठीक हैं क्योंकि धार्मिक आयोजनों कभी-कभार महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाएं होती हैं लेकिन इस प्रकार खुले तो पोस्टर लगाने से लोगों की भावनाएं भी आहत होती हैं.

‘अंतिम चेतावनी’ और ‘कठोर कार्रवाई’ जैसे शब्दों चर्चालोकल-18 ने जयपुर के चित्रकूट स्टेडियम में पहुंच कर यहां कुछ युवाओं से इस पोस्टर और चेतावनी को लेकर बात की तो युवाओं का कहना हैं कि अगर किसी भी संगठनों द्वारा अगर इस प्रकार का क़दम उठाया गया हैं तो वह ठीक हैं क्योंकि बहन बेटियों की सुरक्षा सार्वजनिक स्थलों पर होनी चाहिए, लेकिन इस प्रकार के पोस्टर और चेतावनी से लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए और किसी भी गैर हिन्दू समुदाय या समाज को धार्मिक कार्यक्रमों में सतर्क रहना चाहिए की धार्मिक कार्यक्रम में किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले.

लोगों को पहले से जागरूक कियाकुछ युवाओं का कहना हैं अक्सर देखा गया हैं इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कार्यक्रमों में घुसकर कार्यक्रमों में उत्पात मचाने हैं जो ऐसा नहीं होना चाहिए इसलिए अगर हिंदू संगठनों द्वारा इस प्रकार से पोस्टर लगाकर लोगों को पहले से जागरूक किया जा रहा हैं वह ठीक हैं ताकि लोग धार्मिक गरबा के कार्यक्रमों ग़लती नहीं करेंगे. इसी प्रकार लोकल-18 ने जयपुर के कई युवाओं से इस संबंध में बात की तो अधिकांश लोगों का कहना हैं की महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से यह ठीक हैं लेकिन पोस्टर में इस प्रकार की भाषा या चेतावनी देना भी ठीक नहीं क्योंकि इससे लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं.

जयपुर में इससे पहले भी हुए ऐसे पोस्टर विवादसनातन सुरक्षा दल के सदस्यों द्वारा जयपुर के गरबा वेन्यू पर लगाएं गए इस प्रकार के पोस्टर और चेतावनी पहली बार देखने को नहीं मिली हैं बल्कि इससे पहले भी विश्व हिंदू परिषद द्वारा भी उठाया गया था. VHP द्वारा गरबा आयोजकों से पंडाल में आने वाले लोगों की पहचान जांचने और आईडी प्रूफ के जरिए उनकी पहचान सुनिश्चित करने की बात कही गई थी. इसी प्रकार अब सनातन सुरक्षा दल के नाम से जयपुर में एक बार फिर से पोस्टर लगाए गए हैं. नवरात्रि के बाद सनातन सुरक्षा दल ने जयपुर के चित्रकूट इलाके में प्रदर्शन भी किया था.

डांडिया के पंडाल में गैर हिंदुओं को एंट्री दीप्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की और साथ ही यह भी दोहराया कि अगर किसी समिति या आयोजक ने गरबा व डांडिया के पंडाल में गैर हिंदुओं को एंट्री दी तो उनके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे. जिसके बाद से गरबा वेन्यू पर लोग इस विषय पर चर्चा करते नज़र आ रहें हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 15, 2026, 14:27 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj