Rajasthan

भीलवाड़ा में नाम वापसी के आखिरी दिन ड्रामा, MLA ने बागी केंडिडेट का हाथ पकड़कर पहुंचाया चुनाव अधिकारी के पास

Last Updated:October 16, 2026, 13:57 IST

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से पंचायत चुनाव के नामांकन वापसी के आखिरी दिन बेहद नाटकीय घटनाक्रम सामने आया है. जिला परिषद के वार्ड नंबर 29 में आखिरी पलों तक चले सियासी ड्रामे के बाद, बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरीं रेखा देवी तेली ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने ही वाली थी कि अचानक सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया मौके पर पहुंचे. जैसे ही रेखा देवी कार से उतरीं, विधायक जी ने उनका हाथ पकड़ा और सीधे जिला निर्वाचन अधिकारी के टेबल तक ले गए, जहां रेखा देवी ने बीजेपी के पक्ष में अपना नामांकन वापस ले लिया.

भीलवाड़ा. राजस्थान में भीलवाड़ा में जिला परिषद चुनाव के नाम वापसी के अंतिम दिन बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला. वार्ड नंबर 29 से बीजेपी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं रेखा देवी तेली ने आखिरी समय में अपना नामांकन वापस ले लिया. तभी सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया उन्हें कार से उतरते ही हाथ पकड़कर जिला चुनाव अधिकारी के पास ले गए. इसके बाद रेखा देवी ने बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया. दिलचस्प बात यह रही कि नाम वापसी के लिए कुछ ही मिनट बचे थे.

रेखा देवी तेली का मुकाबला पूर्व पंचायत राज एवं खनन मंत्री कालूलाल गुर्जर की पत्नी और बीजेपी प्रत्याशी सरोज देवी गुर्जर से माना जा रहा था. ऐसे में अंतिम समय पर नामांकन वापस लेने के फैसले को वार्ड के चुनावी समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

बागियों को मनाने में जुटी बीजेपी और कांग्रेस

जिला परिषद चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने बागी केंडिडेट्स को मनाने के लिए पूरी ताकत लगाई. बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने बताया कि पार्टी ने जिला परिषद की सभी 45 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं. टिकट नहीं मिलने पर कुछ कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था.

मेवाड़ा के अनुसार, पार्टी नेताओं ने ऐसे कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उन्हें मनाकर नामांकन वापस करवाए. इस दौरान विधायक लादू लाल पितलिया, मांडल विधायक उदय लाल भड़ाणा, पार्टी पदाधिकारी और चुनाव प्रभारी भी मौजूद रहे.

भीलवाड़ा जिला परिषद की 45 सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है. ऐसे में नाम वापसी के बाद बागी प्रत्याशियों की स्थिति और उम्मीदवारों के बीच मुकाबले को चुनावी समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

About the AuthorLocation :

Bhilwara,Rajasthan

First Published :

October 16, 2026, 13:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj