Rajasthan

तीर्थ दर्शन के लिए निकले व्यक्ति का कटे-फटे हालात में मिला शव, इलाके में हड़कंप

Last Updated:October 18, 2026, 10:12 IST

राजस्थान के अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गरवाजी तीर्थ स्थल से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां धार्मिक प्रवृत्ति के सूबेसिंह गुर्जर का कटे-फटे हालात में शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. परिजनों ने आशंका जताई है कि जंगल में किसी खूंखार टाइगर या पैंथर ने उन्हें अपना शिकार बना लिया है. घटना की भनक लगते ही पुलिस और वन विभाग का अमला तुरंत हरकत में आ गया है. अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि सूबेसिंह की मौत किसी जंगली जानवर के हमले से हुई है या इसके पीछे कोई और वजह है.तीर्थ दर्शन के लिए निकले व्यक्ति का कटे-फटे हालात में मिला शव, इलाके में हड़कंZoom

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में स्थित गरवाजी तीर्थ स्थल पर सूबेसिंह गुर्जर का कटे-फटे हालात में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक धवाला गांव का रहने वाला था और धार्मिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है. परिजनों ने आशंका जताई है कि टाइगर या पैंथर ने उस पर हमला किया होगा. हालांकि, मौत की असली वजह अभी साफ नहीं हुई है.

जानकारी के अनुसार, सूबेसिंह गुर्जर घर से गरवाजी तीर्थ स्थल पर दर्शन करने की बात कहकर निकले थे. इसके बाद तीर्थ स्थल पर उनका शव कटे-फटे हालत में मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

वन विभाग और पुलिस जुटी जांच में

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और अकबरपुर थाना पुलिस सामान्य अस्पताल पहुंची. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है. सरपंच महेश पटेल ने भी घटना की जानकारी दी. मृतक पर किसी वन्यजीव ने हमला किया था या उसकी मौत के पीछे कोई दूसरी वजह है, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा.

About the AuthorLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

October 18, 2026, 10:12 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj