Soniji Ki Nasiyan:162 साल पुरानी इस इमारत की खूबसूरती आज भी बरकरार, लाल पत्थरों की कारीगरी कर देगी हैरान

Last Updated:October 18, 2026, 12:50 IST
Soniji Ki Nasiyan: अजमेर की 162 साल पुरानी सोनी जी की नसियां अपनी खूबसूरत वास्तुकला और लाल पत्थरों की बारीक कारीगरी के लिए प्रसिद्ध है. लाल मंदिर के नाम से मशहूर इस ऐतिहासिक धरोहर का निर्माण सेठ मूलचंद जी सोनी ने करवाया था. जानिए इसकी खासियत और यहां पहुंचने का आसान रास्ता.
अजमेर. राजस्थान की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत में अजमेर जिले में स्थित सोनी जी की नसियां का विशेष स्थान है. करीब 162 साल पुरानी यह ऐतिहासिक धरोहर अपनी खूबसूरत वास्तुकला, लाल पत्थरों की बनावट और बारीक कारीगरी के लिए देशभर में प्रसिद्ध है. इसे लाल मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, इस इमारत का निर्माण सेठ मूलचंद जी सोनी द्वारा करवाया गया था. इस इमारत की खासियत यह है कि इसके निर्माण में प्राकृतिक लाल पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है. वर्षों बीत जाने के बाद आज भी यह इमारत अपनी पुरानी पहचान और पारंपरिक सुंदरता को संजोए हुए है.
सोनी जी की नसिया की देखरेख से जुड़े सदस्य प्रदीप जैन ने बताया कि नसियां के निर्माण में इस्तेमाल किए गए लाल पत्थर धौलपुर, भरतपुर और बयाना से मंगवाए गए थे. इन पत्थरों को तराशने और इमारत को आकर्षक रूप देने का काम कुशल कारीगरों ने किया है. पत्थरों की कटाई से लेकर उन्हें सही आकार में जोड़ने तक हर काम में विशेष सावधानी बरती गई है. यही वजह है कि इमारत की बनावट में बारीक कारीगरी साफ दिखाई देती है. पत्थरों की प्राकृतिक रंगत इसकी सुंदरता को और बढ़ाती है.
पारंपरिक निर्माण शैली को महत्व दिया गया हैजैन ने आगे बताया कि इस ऐतिहासिक इमारत की खूबसूरती के लिए कृत्रिम सजावट पर निर्भर रहने के बजाय प्राकृतिक पत्थरों और पारंपरिक निर्माण शैली को महत्व दिया है. लाल पत्थरों की दीवारें उनकी बनावट और शिल्पकला इसे दूसरी इमारतों से अलग पहचान देती हैं. इसका निर्माण करने वाले कारीगरों ने पत्थरों को इस तरह आकार दिया कि पूरी संरचना आकर्षक दिखाई देती है.
अजमेर आने पर जरूर करें दर्शनअगर आप अजमेर घूमने की योजना बना रहे हैं तो सोनी जी की नसियां का दर्शन जरूर करें. यह धार्मिक स्थल अजमेर रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां रेलवे स्टेशन से टेंपो, ऑटो और ई-रिक्शा के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
October 18, 2026, 12:50 IST



