National

पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला फिर गरमाया, क्या सुप्रीम कोर्ट ही करेगा फैसला?

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और बीजेपी के एमएलसी पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का वैवाहिक विवाद फिर गहरा गया है. दोनों के बीच बीते 4-5 साल से कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है. शनिवार को बलिया की एक स्थानीय अदालत में इस मामले पर सुनवाई काी, लेकिन पवन सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए. ज्योति सिंह पूरे दिन पवन सिंह का कोर्ट में इंतजार करती रह गई. हालांकि कोर्ट ने पेश नहीं होने पर पवन सिहं पर नाराजगी जताते हुए 3000 रुपये का जुर्माना लगा दिया. पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने इस घटना के बाद बड़ा बयान देकर एक बार फिर से पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ा दी है.

कोर्ट पहुंचीं ज्योति सिंह ने कहा, ‘वह फिर से कोर्ट में नहीं आए. 12 नबंवर को अगली सुनवाई में देखते हैं. वो तो कोर्ट का भी मजाक बनाकर रख दिए हैं. बार कोर्ट नहीं आ रहे हैं. वह हर चीज को समझते हैं कि उनके हाथ में है.  मैं साथ रहना चाहती हूं, नहीं तो सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी’ सुनवाई के दौरान पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह खुद अदालत में मौजूद थीं. मीडिया और अदालत के सामने उन्होंने अपने दिल की बात रखते हुए एक बार फिर सुलह और रिश्तों को बचाने की इच्छा जताई. ज्योति सिंह ने अदालत में कहा कि वह मान-सम्मान के साथ अपने पति पवन सिंह के साथ रहना चाहती हैं.

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपये का जुर्माना.

हर्जाना और कानूनी विकल्प

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि ऐसा संभव नहीं हो पाता है, तो उन्हें कानून के तहत उचित भरण-पोषण और हर्जाना मिलना चाहिए. ज्योति ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि यदि उन्हें इस मामले में स्थानीय स्तर पर पूरा न्याय नहीं मिलता है, तो वह इंसाफ के लिए देश की सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट तक जाने से पीछे नहीं हटेंगी.

क्यों बार-बार तूल पकड़ रहा है पवन सिंह और ज्योति सिंह का विवाद?

पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी और उसके बाद से शुरू हुआ यह विवाद भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हमेशा चर्चा का विषय रहा है. बीच-बीच में ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझ सकता है, लेकिन समय-समय पर तारीखों पर पेशी न होने और कानूनी अड़चनों के कारण यह विवाद और अधिक गहराता चला गया. 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट में पति के लिए खूब प्रचार किया था. लेकिन चुनाव हारते ही पवन सिंह और ज्योति सिंह में एक बार फिर से दूरी बढ़ गई.

ज्योति सिंह और पवन सिंह में क्या हो जाएगा तलाक?

चूंकि पवन सिंह एक बड़े स्टार होने के साथ-साथ बीजेपी के एमएलसी भी हैं, इसलिए उनके निजी जीवन से जुड़े इस तरह के मामले अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं, जिससे राजनीतिक स्तर पर भी विरोधी दलों को बोलने का मौका मिल जाता है. ज्योति सिंह द्वारा लगातार कानूनी मोर्चे पर मजबूती से पक्ष रखने के कारण यह मामला सिर्फ एक पारिवारिक अनबन से आगे बढ़कर एक बड़े कानूनी संघर्ष का रूप ले चुका है.

पवन सिंह पर 3,000 रुपये के जुर्माने और ज्योति सिंह के इस कड़े रुख ने यह साफ कर दिया है कि यह कानूनी लड़ाई अभी आसानी से थमने वाली नहीं है. फैंस और दोनों पक्षों के शुभचिंतकों के मन में यही सवाल है कि आखिर इस हाई-प्रोफाइल विवाद का अंत कब होगा और क्या दोनों के बीच सुलह की कोई गुंजाइश बचेगी या मामला सुप्रीम कोर्ट तक जाएगा?

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj