सीता के रोल के लिए साई पल्लवी ही क्यों’, ‘रावण’ बने यश ने कर दिया खुलासा, पहले रणबीर कपूर भी हुए थे मुरीद

Last Updated:October 19, 2026, 23:52 IST
नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं. इस बीच यश ने बताया है कि माता सीता के रोल के लिए साई पल्लवी बेस्ट च्वाइस हैं. उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि आखिर उन्हें वह इस रोल के लिए परफेक्ट क्यों लगीं.उन्होंने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए उनकी भक्ति, भगवान के प्रति आस्था और अच्छे दिल का जिक्र किया.
ख़बरें फटाफट
नई दिल्ली. रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है. सीता के रोल में नजर आने वाली साई पल्लवी की बीते दिनों रणबीर कपूर ने जमकर तारीफ की थी. अब रावण का रोल निभा रहे यश ने भी एक्ट्रेस की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए हैं. उन्होंने दर्शकों से साई पल्लवी को प्यार और आशीर्वाद देने की अपील भी की. आखिर यश ने साई पल्लवी को लेकर क्या कहा? आइए जानते हैं.
नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं, जबकि यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. साई पल्लवी को सीता के रोल में कास्ट किए जाने पर शुरुआत में लोगों ने काफी सवाल उठाए थे. लेकिन अब यश ने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की है.
साई पल्लवी में हैं माता सीता के सारे गुण
हाल ही में नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च किया गया था. ट्रेलर में लोगों को कई नए सीन देखने को मिले थे. इस लॉन्च के इवेंट के दौरान यश ने साई पल्लवी को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि साई पल्लवी बेहद धार्मिक स्वभाव की हैं. उन्हें जब भी वक्त मिलता है, वह मां सीता को याद करने लगती हैं. यश ने बताया कि साई पल्लवी भगवान से बहुत ज्यादा भरोसा करती हैं. ईश्वर के प्रति उनके मन में खास श्रद्धा है.उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि साई को सीता का रोल निभाने का मौका मिला. उनमें इस रोल के लिए टैलेंट भी है, और उनका दिल भी बहुत अच्छा है. उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे साई पल्लवी को इस रोल में प्यार दें और उन्हें अपना आशीर्वाद दें.
रणबीर कपूर ने भी पढ़े थे तारीफ में कसीदे
ये पहली बार नहीं है कि किसी ने साई पल्लवी की इतनी तारीफ की है. इससे पहले फिल्म में राम का रोल निभाने वाले रणबीर कपूर ने भी उनकी जमकर तारीफ की थी. इससे पहले लॉस एंजिल्स में हुए एक इवेंट के दौरान रणबीर ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए कहा था कि साई पल्लवी एक बेहतरीन स्टार हैं. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पहली बार साई पल्लवी को माता सीता के गेटअप में देखा, तो वह हैरानी से नितेश तिवारी की ओर देखने लगे थे कि इनसे बेहतर कोई नहीं हो सकता था.
बता दें कि नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के रोल में नजर आएंगे.इसके अलावा सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, कुणाल कपूर इंद्र, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, लारा दत्ता कैकेयी और अरुण गोविल राजा दशरथ के रोल में दिखाई देंगे.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 19, 2026, 23:52 IST



