अमेज़न फेस्टीव सेल में बंपर छूट, ₹28,001 सस्ता हुआ Lenovo का ये धांसू टैब, कार्ड से और भी ऑफर

अगर आप 50,000 रुपये से कम कीमत में नया टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 पर मिल रहा ऑफर आपके काम आ सकता है. यह टैबलेट अमेज़न पर अपनी सामान्य कीमत से 28,001 रुपये कम में मिल रहा है. इसके अलावा, चुनिंदा SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर एक्सट्रा छूट भी मिल सकती है.
इस टैबलेट में 13 इंच की बड़ी डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर और 10,200mAh की बैटरी दी गई है. इसके साथ Lenovo Tab Pen Plus स्टायलस भी मिलता है. आइए जानते हैं इस डील और टैबलेट के फीचर्स की पूरी जानकारी.
Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 पर Amazon का ऑफर
लेनेवो आइडिया टैब प्रो जेन 2 की सामान्य कीमत 70,000 रुपये है, लेकिन अमेज़न पर इसे 41,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. यानी सीधे 28,001 रुपये की छूट मिल रही है.
इसके अलावा, SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 3,000 रुपये की एक्सट्रा छूट मिल सकती है. इस ऑफर के बाद टैबलेट की प्रभावी कीमत घटकर 38,999 रुपये हो जाती है.
जो ग्राहक एक साथ पूरी रकम नहीं देना चाहते, उनके लिए 1,477 रुपये प्रति महीने से शुरू होने वाले नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी उपलब्ध हैं. वहीं, पुराने टैबलेट को एक्सचेंज करने पर 37,600 रुपये तक की वैल्यू मिल सकती है. हालांकि, एक्सचेंज की वास्तविक रकम पुराने डिवाइस के ब्रांड, मॉडल और उसकी काम करने की स्थिति पर निर्भर करेगी.
ध्यान दें कि बैंक और एक्सचेंज ऑफर की पात्रता अलग-अलग हो सकती है. खरीदारी से पहले Amazon पर लागू शर्तें जरूर जांच लें.
Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 के स्पेसिफिकेशंस
इस टैबलेट में 13 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो 3.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है और स्क्रीन पर एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग भी मिलती है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट और Adreno 825 GPU दिया गया है. टैबलेट में 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज का विकल्प मिलता है. microSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.
10,200mAh बैटरी और JBL स्पीकर्स
Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 Android 16 पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. इसमें 10,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में फ्लैश के साथ 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. बेहतर ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले चार JBL-ट्यून स्पीकर्स दिए गए हैं.
इसके साथ Lenovo Tab Pen Plus स्टायलस भी मिलता है, जिससे नोट्स बनाने, लिखने और ड्रॉइंग जैसे काम किए जा सकते हैं.


