Sports

IND W vs ZIM W: हरमनप्रीत-शेफाली की तूफानी फिफ्टी, भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रन से हराया, सीरीज 3-0 से किया क्लीन स्वीप

होमखेलक्रिकेट

भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 92 रन से हराया, सीरीज पर 3-0 से कब्जा

Last Updated:October 20, 2026, 22:34 IST

हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में 92 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 124 रन पर सिमट गई.भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 92 रन से हराया, सीरीज पर 3-0 से कब्जाZoomहरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा

नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा की दमदार बल्लेबाजी के बाद कसी हुई गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को तीसरे टी20 मुकाबले में 92 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की इस सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन ही बना पाई.

जिम्बाब्वे की तरफ से लक्ष्य का पीछा करते हुए शार्न मायर्स ने सबसे ज्यादा 60 रनों की पारी खेली. इसके अलावा मेहमान टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज ज्यादा प्रभावी नहीं रहा. मायर्स के साथ बिलव्ड बिजा ने जरूर 44 रन बनाकर कुछ देर के लिए जिम्बाब्वे की उम्मीदों को जिंदा रखने का काम किया, लेकिन अन्य खिलाड़ियों का सहयोग न मिलने के कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा.

भारत की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी ने फिर दिखाया दम

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में भारत की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी ने एक बार फिर से दमदार खेल का प्रदर्शन किया. टीम की विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा ने 37 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 6 चौके भी लगाए. इसके अलावा, हरमनप्रीत कौर की बात करें तो वह 41 गेंदों में 91 रन बनाकर नाबाद रहीं. हरमन ने अपनी इस पारी में 5 छक्के और 10 चौके भी लगाए. इन दोनों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया. शेफाली वर्मा को उनके उनके दमदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

वहीं, टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में नंदिनी शर्मा ने दमदार खेल दिखाया. नंदिनी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा, क्रांति गौड़, अरुंधती रेड्डी, दीप्ति शर्मा और निकी प्रसाद ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 20, 2026, 22:34 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj