दिवाली से पहले मिलावट के खिलाफ बड़ी जीत, मिलावटी घी की फैक्ट्री पर छापा, 8303 किलो सीज

Last Updated:October 21, 2026, 10:29 IST
राजस्थान के पाली जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. त्योहारी सीजन और दिवाली से ठीक पहले जयपुर की CID टीम और खाद्य सुरक्षा विभाग ने फालना स्थित किसान डेयरी एंड फूड प्राइवेट लिमिटेड पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर 8303 किलो संदिग्ध मिलावटी घी को जब्त कर लिया है. आशंका जताई जा रही है कि इस खतरनाक तरीके से बनाए गए नकली घी को दिवाली के बाजारों में खपाने की पूरी तैयारी थी. पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है.
पाली. राजस्थान के पाली में दिवाली से पहले मिलावटी घी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई हुई है. जयपुर की सीआईडी टीम और खाद्य सुरक्षा विभाग ने फालना की किसान डेयरी एंड फूड प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारकर 8303 किलो संदिग्ध मिलावटी घी सीज किया है. आशंका है कि इस घी को दिवाली के दौरान बाजार में खपाने की तैयारी थी. कार्रवाई के बाद फैक्ट्री मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
शुरूआती जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में अमानक केमिकल का इस्तेमाल कर घी तैयार किया जा रहा था. टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बड़ी मात्रा में संदिग्ध घी जब्त किया. अब घी की गुणवत्ता और उसमें इस्तेमाल किए गए पदार्थों की जांच की जाएगी.
गुप्ता कार्रवाई के तहत मिली सफलता
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, आईजी केबी वंदना ने बताया कि जोधपुर रेंज में बड़े पैमाने पर मिलावटी घी का कारोबार चलने की सूचना मिली थी. इसी पर कार्रवाई करने के लिए डीआईजी राशि डोगरा डूडी की निगरानी में जयपुर से खास टीम पाली भेजी गई.
पुलिस से टीम ने जानकारी दी है कि मुखबिर से फालना की फैक्ट्री में केमिकल से घी तैयार होने की पुख्ता जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ कार्रवाई की. डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी (क्राइम) बिपिन कुमार पाण्डेय के निर्देश के तहत सीक्रेट अभियान चलाया गया. जयपुर से सीआईडी की टीम भेजकर कार्रवाई की गई.
दिवाली से पहले बड़ी कार्रवाई
त्योहारी सीजन में मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में संदिग्ध घी की इतनी बड़ी खेप मिलने से खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. फिलहाल विभाग की कार्रवाई जारी है और जांच के बाद ही घी में मिलावट की वास्तविक स्थिति साफ होगी.
About the AuthorFirst Published :
October 21, 2026, 10:28 IST



