Sports

IND vs NZ T20I Series फ्री में कैसे देखें, किस चैनल पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, जानें सबकुछ

क्राइस्टचर्च: घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-2 से टी-20 सीरीज ड्रॉ होने के बाद अब कल से टीम इंडिया की असल परीक्षा शुरू होने वाली है. 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड का लंबा दौरा है, जिसका आगाज पांच मैच की टी-20 सीरीज से होगा. पहले मैच की मेजबानी के लिए क्राइस्टचर्च का मैदान तैयार है. न्यूजीलैंड की उछाल भरी तेज पिच के लिए भारतीय टीम जमकर पसीना बहा रही है. चलिए आपको बताते हैं भारतीय समयानुसार पहला मैच कितने बजे से शुरू होगा और लाइव कैसे देखा जा सकता है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में भारतीय समयानुसार (IST) दोपहर 12:30 बजे (स्थानीय समयानुसार रात 8:00 बजे) शुरू होगा. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव (SonyLIV) पर होगी और टीवी पर सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम, मिचेल सेंटनर की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड टीम का सामना करेगी. न्यूजीलैंड की इस टीम में 13 खिलाड़ी वही हैं जो T20 वर्ल्ड कप 2026 में उपविजेता (रनर-अप) रही टीम का हिस्सा थे, जहां वे भारत से ही हारे थे.

भारत VS न्यूजीलैंड T20I शेड्यूल 2026

मैचतारीखजगहसमय (IST)पहला टी-2022 अक्टूबरहैगली ओवल, क्राइस्टचर्चदोपहर 12:30 बजेदूसरा टी-2024 अक्टूबरहैगली ओवल, क्राइस्टचर्चदोपहर 12:30 बजेतीसरा टी-2027 अक्टूबरवेलिंगटनदोपहर 12:30 बजेचौथा टी-2030 अक्टूबरईडन पार्क, ऑकलैंडदोपहर 12:30 बजेपांचवां टी-201 नवंबरसेडन पार्क, हैमिल्टनदोपहर 12:30 बजे

IND vs NZ: हेड टू हेडT20I इंटरनेशल में दोनों टीम अब तक 29 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, इनमें से भारत ने 14 और न्यूजीलैंड ने 13 मैच जीते हैं, जबकि दो मैच टाई रहे या उनका कोई परिणाम नहीं निकला.

भारत का टी-20 स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव.

न्यूजीलैंड का टी-20 स्क्वॉड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj