Rajasthan

Pratapgarh News: हिस्ट्रीशीटर के फार्म हाउस पर पुलिस की रेड, पेड़ के नीचे मिले 90 कारतूस, बेटा गिरफ्तार

Last Updated:October 21, 2026, 18:17 IST

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में पुलिस और डीएसटी टीम ने हिस्ट्रीशीटर इंतखाब उर्फ मौलाना के फार्म हाउस से 12 बोर बंदूक के 90 कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस ने मौके से उसके बेटे शोयल खान को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कारतूसों के स्रोत का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है.हिस्ट्रीशीटर के फार्म हाउस पर पुलिस की रेड, पेड़ के नीचे मिले 90 कारतूसZoom

प्रतापगढ़. अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने अखेपुर गांव में स्थित एक फार्म हाउस से 12 बोर बंदूक के 90 कारतूस बरामद किए हैं. इस मामले में पुलिस ने अखेपुर निवासी शोयल खान को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब उससे कारतूसों के स्रोत और उन्हें फार्म हाउस पर छिपाकर रखने के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है.

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि अखेपुर निवासी इंतखाब उर्फ मौलाना के कब्रिस्तान के पास स्थित फार्म हाउस पर उसके बेटे शोयल खान ने अवैध रूप से 12 बोर बंदूक के कारतूस छिपाकर रखे हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रतापगढ़ थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की. पुलिस टीम को देखकर फार्म हाउस से एक व्यक्ति भागने लगा. इस पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम शोयल खान, निवासी अखेपुर बताया. पुलिस के मुताबिक, भागने की वजह पूछने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. इसके बाद पुलिस ने फार्म हाउस की तलाशी लेने का निर्णय लिया.

पेड़ के नीचे तिरपाल में छिपाए थे कारतूस

फार्म हाउस की तलाशी के दौरान पुलिस को एक पेड़ के नीचे तिरपाल पड़ा हुआ मिला, जब तिरपाल हटाकर देखा गया तो उसके नीचे कागज के चार बॉक्स रखे मिले. पुलिस ने इन बॉक्सों की जांच की तो उनमें 12 बोर बंदूक के कारतूस बरामद हुए. पुलिस के अनुसार, दो बॉक्स में 25-25 कारतूस रखे थे, जबकि अन्य दो बॉक्स में 20-20 कारतूस मिले. इस तरह चारों बॉक्स से कुल 90 कारतूस बरामद किए गए. पुलिस ने सभी कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी के पिता थाने का हिस्ट्रीशीटर

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार शोयल खान का पिता इंतखाब उर्फ मौलाना प्रतापगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है. उसके खिलाफ हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और अवैध मादक पदार्थों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी से बरामद कारतूसों के संबंध में पूछताछ कर रही है. जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कारतूस कहां से लाए गए थे, उन्हें फार्म हाउस पर किस उद्देश्य से रखा गया था और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Pratapgarh,Rajasthan

First Published :

October 21, 2026, 18:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj