Rajasthan

दो दिन से लकड़बग्घा का आतंक जारी, हमले में पति-पत्नी समेत 3 घायल

Last Updated:October 22, 2026, 14:41 IST

राजस्थान के करौली जिले के महोली गांव से इस वक्त की सबसे बड़ी और खौफनाक खबर सामने आ रही है. पिछले दो दिनों से गांव में खूंखार लकड़बग्घों का आतंक इस कदर फैला हुआ है कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी कांप रहे हैं. महोली गांव में लकड़बग्घा ने अचानक हमला कर सीमा बैरवा, उनके पति राकेश बैरवा और गोरा गौड़ को बुरी तरह घायल कर दिया. सभी घायलों को तुरंत करौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.Amazon Prime DayTop Deals Insideकरौली: दो दिन से लकड़बग्घा का आतंक जारी, हमले में पति-पत्नी समेत 3 घायलZoom

राजस्थान के करौली जिले के महोली गांव में लकड़बग्घों के हमलों से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है. पिछले दो दिनों से गांव में जरखों की मौजूदगी और हमलों की सूचना से लोग परेशान हैं. लकड़बग्घ के हमले में सीमा बैरवा, उनके पति राकेश बैरवा और गोरा गौड़ घायल हो गए. तीनों को करौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

लगातार मिल रही हमलों की सूचनाओं के बीच वन विभाग की टीम ने एक लकड़बग्घे को पकड़ लिया है. हालांकि, इलाके में अन्य लकड़बग्घों की तलाश अभी जारी है. ग्रामीणों का कहना है कि जरख मवेशियों पर भी हमला कर रहे हैं, जिससे गांव में डर का माहौल है.

ग्रामीणों ने की सुरक्षा की मांग

जरखों के हमलों से परेशान ग्रामीणों ने वन विभाग से सभी लकड़बग्घों को पकड़ने और गांव में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. फिलहाल वन विभाग की टीम इलाके में तलाश अभियान चला रही है.

About the AuthorLocation :

Karauli,Rajasthan

First Published :

October 22, 2026, 14:41 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj