Rajasthan

Chana Dal Halwa I सूजी और गाजर का हलवा भूल जाएंगे, दिवाली पर ट्राई करें चना दाल की ये मिठाई

Last Updated:October 22, 2026, 12:34 IST

Chana Dal Halwa Recipe: दिवाली पर बाजार की मिठाई के बजाय घर पर बनाएं स्वादिष्ट चना दाल का हलवा. धौलपुर की गृहिणी प्रभा शर्मा से जानें देसी घी, दूध, चीनी और काजू-बादाम से तैयार होने वाली इस खास मिठाई की आसान रेसिपी, जो त्योहार की मिठास को दोगुना कर देगी.Amazon Prime DayTop Deals Inside

धौलपुर. दिवाली पर घर में मिठाई बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस बार चना दाल का हलवा जरूर बनाएं. आपने सूजी, मूंग दाल और गाजर का हलवा तो कई बार खाया होगा, लेकिन चना दाल का हलवा स्वाद में कुछ अलग होता है. इसे घर पर घी, दूध, चीनी और मेवों की मदद से आसानी से बनाया जा सकता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. आइए जानते हैं चना दाल का हलवा बनाने का आसान तरीका.

गृहिणी प्रभा शर्मा बताती हैं कि चना दाल का हलवा बनाना काफी आसान है, दिवाली जैसे त्योहार पर बाजार से मिठाई खरीदने के बजाय घर पर भी स्वादिष्ट हलवा बनाया जा सकता है. इसे बनाने में शुद्ध देसी घी, दूध और चना दाल का इस्तेमाल होता है. इसमें काजू, बादाम और इलायची डालने से इसका स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है. घर पर बना हलवा परिवार के सदस्यों के साथ मेहमानों को भी परोसा जा सकता है.

इसे बनाना है बेहद आसान

गृहिणी प्रभा शर्मा बताती हैं सबसे पहले चना दाल को 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें, इसके बाद दाल का पानी निकाल लें. अब मिक्सर जार में चना दाल और थोड़ा दूध डालकर बारीक पीस लें. ध्यान रखें कि दाल अच्छी तरह पिस जाए, ताकि हलवा बनाते समय उसमें दाने न रहें. अब गैस पर कड़ाही रखें और उसमें दो चम्मच शुद्ध देसी घी डालें, घी गर्म होने पर काजू और बादाम डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें, इसके बाद इन्हें निकालकर अलग रख दें.

अब उसी कड़ाही में पिसी हुई चना दाल डालें और धीमी से मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं. करीब 10 मिनट तक दाल को भूनें, ताकि वह कच्ची न रहे और कड़ाही में चिपके नहीं. जब दाल का रंग हल्का सुनहरा होने लगे, तब इसमें स्वाद के अनुसार चीनी डाल दें. चीनी अच्छी तरह मिल जाने के बाद हलवे को लगातार चलाते रहें, जब हलवा गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने लगे, तब इसमें भुने हुए काजू-बादाम और इलायची पाउडर डाल दें, अब इसे करीब 5 मिनट तक और पकाएं. जब हलवा अच्छी तरह पक जाए और उसका रंग सुनहरा हो जाए, तब इसे एक चौड़े बर्तन में निकालकर फैला दें. थोड़ा ठंडा होने के बाद इसे परिवार और मेहमानों को परोसें. इस दिवाली बाजार की मिठाई के बजाय घर पर बना चना दाल का हलवा त्योहार की मिठास बढ़ा देगा.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Dhaulpur,Rajasthan

First Published :

October 22, 2026, 12:34 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj