Entertainment

‘चाय पिलाने वाले का भी रोल नहीं मिलेगा’, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के शूटर्स पर राम गोपाल वर्मा ने कसा तंज

Last Updated:October 24, 2026, 00:03 IST

राम गोपाल वर्मा ने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग घटना को असामान्य बताया था. फिल्ममेकर का कहना है कि आमतौर पर पैसे या वसूली के लिए सितारों पर हमला होता है, मगर यह केस प्रतिष्ठा और अहंकार से जुड़ा है. उन्होंने फायरिंग में शामिल शूटर्स की सूरतों पर तंज कसते हुए कहा कि असल जिंदगी का कास्टिंग डायरेक्टर बड़ा अजीब होता है. उनकी सूरत जिस तरह है, उससे तो उन्हें चाय पिलाने वाले का भी रोल नहीं मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

'चाय पिलाने वाले का भी रोल नहीं', टाइगर केस के शूटर्स पर डायरेक्टर का तंजZoomराम गोपाल वर्मा का अपराधियों पर अजीब बयान (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में कथित शूटरों की शक्ल-सूरत पर कमेंट किया है. उन्होंने उनकी तुलना फिल्मों में अपराधियों की कास्टिंग से की है. राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि जिन लोगों पर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने का आरोप है, उन्हें किसी फिल्म में खलनायक के गिरोह में चाय लाने वाले लड़कों की भूमिका भी नहीं मिलेगी.

राम गोपाल वर्मा ने लिखा, ‘टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले शूटर जैसे दिखते हैं, उन्हें किसी फिल्म में विलेन के अड्डे पर चाय पहुंचाने वाले लड़के का रोल भी नहीं मिलेगा.’ राम गोपाल वर्मा ने कहा कि वास्तविक जिंदगी के अपराधी अक्सर फिल्मों में दिखाए जाने वाले अपराधियों से काफी अलग दिखते हैं. उन्होंने इस संदर्भ में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भी जिक्र किया.

दाऊद इब्राहिम पर राम गोपाल वर्मा की रायराम गोपाल वर्मा ने कहा कि अगर भारत के सबसे चर्चित गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम पर फिल्म बनाई जाए तो हो सकता है कि दाऊद जैसे दिखने वाले व्यक्ति को भी उसका किरदार निभाने के लिए न चुना जाए. उन्होंने लिखा, ‘असल जिंदगी का कास्टिंग डायरेक्टर, फिल्मी दुनिया के कास्टिंग डायरेक्टर से कहीं ज्यादा अजीब होता है.’ उन्होंने अपनी पोस्ट में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को भी टैग किया.

नेटिजेंस ने रखी अपनी बातराम गोपाल वर्मा के कमेंट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्शन दिया है. कुछ लोगों ने उनकी बात से सहमति जताई, जबकि कुछ ने अलग राय रखी. एक यूजर ने लिखा, ‘कास्टिंग डायरेक्टर वही चुनते हैं जो बिक सके, जरूरी नहीं कि वह हकीकत जैसा हो. बॉलीवुड में गैंगस्टर सूट और दाढ़ी में दिखाया जाता है, जबकि असली अपराधी आपके आसपास के आम लोगों जैसे दिख सकते हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप इतने सालों से फिल्म निर्देशक हैं, अच्छा होगा कि आप खुद भी किसी किरदार को निभाएं, जैसे दाऊद इब्राहिम का.’

टाइगर श्रॉफ पर अटैक को बताया असामान्यराम गोपाल वर्मा ने टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले पर रिएक्शन देते हुए इसे एक असामान्य घटना बताया था. उन्होंने कहा था कि आमतौर पर ऐसी वारदातें वसूली, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग या आपसी रंजिश के कारण होती हैं, लेकिन इस मामले में कथित तौर पर वजह ‘अहंकार और दिखावा’ नजर आती है. डायरेक्टर ने लिखा था, ‘टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वह पहले कभी नहीं देखा गया. पहली बार ऐसा लग रहा है कि हत्या की कोशिश का कारण वसूली या बदला नहीं, बल्कि अहंकार और प्रतिष्ठा का मामला है.’ 19 अक्टूबर को मुंबई के जुहू क्षेत्र स्थित पुष्पा नरसी पार्क के पास एक फुटबॉल क्लब के बाहर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी. इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित रहे, लेकिन उनके ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गए थे.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 24, 2026, 00:03 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj