Sports

NZ A vs IND A Live Update: न्यूजीलैंड ए की फिफ्टी हुई पूरी, इंडिया ए के गेंदबाज विकेट के लिए कर रहे हैं संघर्ष

New Zealand A vs India A 1st Unofficial Test Live update: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव अपडेट में आपका स्वागत है. इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच आज से शुरू हो गया है. मुकाबले में इंडिया ए की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. हालांकि, पहले बैटिंग करते हुए इंडिया ए की हालत खराब रही. खास तौर पर टॉप ऑर्डर की बल्लेबाजी बिल्कुल भी नहीं चल पाई. यही वजह रही की पूरी टीम 113 रन के स्कोर पर सिमट गई. इंडिया ए की तरफ से बल्लेबाजी में केएल राहुल, साई सुदर्शन, वाशिंगटन सुंदर, आकाशदीप सिंह और मुकेश चौधरी ऐसे खिलाड़ी रहे जो अपना खाता तक नहीं खोल पाए. इंडिया ए की ओर से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा यश राठौड़ ने 49 गेंद में 44 रनों की पारी खेली, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 77 गेंद खेलकर 32 रनों का योगदान दिया. वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 17 और अंशुल कंबोज ने 10 रन बनाए. गेंदबाजी में कीवी टीम की ओर से सिमोन किनी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किए, जबकि जैक गिब्सन को 3 सफलताएं मिली. वहीं, फ्रेजर सिएट और क्रिस्टन क्लार्क ने भी एक-एक विकेट लिए. इस पहले टेस्ट मैच से जुड़ी लाइव अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

न्यूजीलैंड ए की फिफ्टी हुई पूरी 

इंडिया ए 113 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड ए की फिफ्टी पूरी हो गई है. न्यूजीलैंड के लिए कर्टिस हीफी और रीस मारियु क्रीज पर खड़े हैं. वहीं, इंडिया ए के गेंदबाज पहले के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

 टी ब्रेक तक न्यूजीलैंड ए बिना विकेट गंवाए बनाए 32 रन

इंडिया ए के खिलाफ मुकाबले में न्यूजीलैंड ए ने बल्लेबाजी में सधी हुई शुरुआत की है. टी ब्रेक तक न्यूजीलैंड ए ने बिना विकेट गंवाए 32 रन बना लिए हैं. न्यूजीलैंड ए के लिए रीस मारियू और कर्टिस हीफी क्रीज पर खड़े हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

न्यूजीलैंड ए- रीस मारियु (कप्तान), कर्टिस हीफी, टिम रॉबिन्सन, मैथ्यू बॉयल, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल हे (विकेटकीपर), साइमन कीन, क्रिस्टियन क्लार्क, फ्रेज़र शीट, जेडेन लेनॉक्स, जैक गिब्सन.

इंडिया ए- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल,साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (कप्तान) (विकेटकीपर), यश राठौड़, वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, आकाश दीप, मुकेश चौधरी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj